लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 9 जनवरी: भारत का अभियान दल पहली बार पहुंचा अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद महात्मा गांधी बंबई पहुंचे

By भाषा | Updated: January 9, 2020 12:08 IST

1664 : सूरत में लूटपाट करने के बाद शिवाजी ने शहर छोड़ा।

Open in App
ठळक मुद्दे1915 : दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद महात्मा गांधी बम्बई पहुंचे। 1927: पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म ।

धरती के चरम दक्षिण में स्थित बर्फीले अंटार्कटिक महाद्वीप पर पहला भारतीय अभियान दल नौ जनवरी 1982 को पहुंचा। यह भारत के लिए एक बड़ी भूराजनीतिक उपलब्धि थी। इस अभियान की शुरुआत 1981 में हुई थी और इस टीम में कुल 21 सदस्य थे, जिसका नेतृत्व डॉक्टर एस जेड कासिम ने किया था। कासिम तब पर्यावरण विभाग के सचिव थे और राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान निदेशक का पद संभाल चुके थे। इस मिशन का लक्ष्य यहां वैज्ञानिक अनुसंधान करना था। इस दल ने अपनी यात्रा की शुरुआत गोवा से छह दिसंबर, 1981 को की और अंटार्किटक से 21 फरवरी, 1982 को वापस गोवा पहुंच गए।

देश दुनिया के इतिहास में नौ जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1664 : सूरत में लूटपाट करने के बाद शिवाजी ने शहर छोड़ा।

1792: तुर्की और रूस ने जस्सी समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1873: नेपोलियन तृतीय का निधन।

1915 : दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद महात्मा गांधी बम्बई पहुंचे।

1927: पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म ।

1934: अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों की धड़कन पर राज करने वाले पार्श्वगायक गायक महेंद्र कपूर का जन्म हुआ। वह 'नील गगन के तले', 'चलो एक बार फिर से', 'मेरे देश की धरती', 'है प्रीत जहां की रीत सदा', 'अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे', जैसे गीतों के लिए मशहूर हैं।

1963 : देश में स्वर्ण नियंत्रण उपायों की घोषणा की गई।

1972 : इस बात का ऐलान किया गया कि वर्ष 1971 में फीचर फिल्मों के निर्माण के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर रहा। इस अवधि में यहां कुल 433 फीचर फिल्मों का निर्माण हुआ।

1982 : भारत का पहला वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा। 

टॅग्स :महात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं