लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में 12 घंटों में सेना के 3 जवान शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 11, 2020 18:39 IST

उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले में एल ओ सी के गुरेज सेक्टर में सेना का एक जवान गहरी खाई में फिसल कर गिरने से शहीद हो गया है। अधिकारियों के बकौल सेना का जवान गुरेज के चकवाली तुलैल में शहीद हुआ है। विवरण की प्रतीक्षा है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के जिला गुरदासपुर के गांव हरचो वाल का रहने वाला नायक गुरछरन सिंह राजौरी सेक्टर में पाक गोलाबारी में शहीद हो गया है। जम्मू के नगरोटा का निवासी सिपाही करन सिंह श्रीनगर लेह राजमार्ग ओर सैन्य ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से शहीद हो गया।

जम्मूः जम्मू कश्मीर में 12 घंटों में सेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं। एक गुरेज सेक्टर में गहरी खाई में गिर जाने से शहीद हो गया तो दूसरा पाकिस्तानी गोलाबारी में जबकिं तीसरे की जान श्रीनगर लेह राजमार्ग पर सड़क हादसे में चली गयी।

उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले में एल ओ सी के गुरेज सेक्टर में सेना का एक जवान गहरी खाई में फिसल कर गिरने से शहीद हो गया है। अधिकारियों के बकौल सेना का जवान गुरेज के चकवाली तुलैल में शहीद हुआ है। विवरण की प्रतीक्षा है।

पंजाब के जिला गुरदासपुर के गांव हरचो वाल का रहने वाला नायक गुरछरन सिंह राजौरी सेक्टर में पाक गोलाबारी में शहीद हो गया है। इसी तरह से जम्मू के नगरोटा का निवासी सिपाही करन सिंह श्रीनगर लेह राजमार्ग ओर सैन्य ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से शहीद हो गया।

पाकिस्तानी सेना ने मंजाकोट सेक्टर में गोलाबारी की है। इस गोलाबारी की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। वहीं एक अन्य जवान और स्थानीय नागरिक घायल हुआ है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। भारतीय नागरिकों को भी इस गोलाबारी के कारण जबरदस्त क्षति उठानी पड़ी है।

अधिकारियों ने बताया कि बीती रात पाकिस्तान सेना ने राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में भारी गोलाबरी की। शहीद जवान पंजाब के जिला गुरदासपुर का रहने वाला था।

भारतीय सेना ने भी पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलाबरी रुकी हुई है, लेकिन सीमा के करीब रहने वाले लोगों में डर बना हुआ है। बीती रात को पाक सेना ने 10 बजे के करीब गोलाबरी शुरू की जो सुबह 6 बजे तक जारी रही। देर रात शुरू हुई गोलाबीर, सुबह तक जारी रही।

गोलाबारी के कारण नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। रात लोगों ने बंकरों व सुरक्षित स्थानों पर ही बिताई। सुबह छह बजे के बाद जब गोलाबारी बंद हुई तो उसके काफी देर बाद ग्रामीण बंकर से बाहर निकले। अभी भी सेना ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। पाकिस्तान ने इस साल अब तक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए बुधवार को जम्मू संभाग के राजौरी जिले के उप जिला नौशहरा के कलाल, झंगड़, बाबा खोड़ी, कलसियां व तरकुंडी सेक्टर और पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की। नौशहरा सेक्टर के तरकुंडी में एक ग्रामीण जख्मी हुआ है। गोलाबारी से तीन मवेशियों की मौत हो गई और पांच मकानों को नुकसान पहुंचा। गोलाबारी से सीमा से सटे जंगलों में भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं