लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: फिर राज्यपाल मलिक के ‘बिगड़े बोल’, कहा जिसे आजादी चाहिए, पाकिस्तान चला जाए

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 31, 2019 06:26 IST

राज्यपाल मलिक ने कहा कि एक साल तो मेरा शॉल वाला भी मुझसे पूछता रहा साहब आजाद हो जाएंगे क्या? मैंने कहा तुम आजाद ही हो, और अगर तुम आजादी पाकिस्तान के साथ जाना समझते हो तो चले जाओ कौन रोक रहा है? लेकिन हिंदुस्तान को तोड़ के कोई आजादी नहीं मिलेगी।

Open in App

लगता है राज्यपाल सत्यपाल मलिक का विवादों से गहरा नाता है। उन्होंने एक बार फिर एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने आजादी चाहने वाले कश्मीरियों से कहा है कि वे पाकिस्तान चले जाएं। इससे पहले पिछले करीब 4 दिनों से कश्मीर में सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर और संविधान की धारा 35-ए को हटाए जाने संबंधी फैसले लिए जाने के बारे में सोशल मीडिया पर फैले संदेशों को अवैध करार देते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने हालात को थामने की कोशिश तो की है पर मलिक के इस बयान के बाद कई राजनीतिक दलों ने सवाल दागा है कि चार दिनों से अफवाहबाज सारे राज्य की जनता की जान सांसत में डाले हुए हैं तो सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई उनके खिलाफ क्यों नहीं की।

राज्यपाल मलिक ने कहा कि एक साल तो मेरा शॉल वाला भी मुझसे पूछता रहा साहब आजाद हो जाएंगे क्या? मैंने कहा तुम आजाद ही हो, और अगर तुम आजादी पाकिस्तान के साथ जाना समझते हो तो चले जाओ कौन रोक रहा है? लेकिन हिंदुस्तान को तोड़ के कोई आजादी नहीं मिलेगी।

इससे पहले कश्मीर में अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किए जाने के बाद पैदा हालात में लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो सरकारी आदेश नजर आ रहे हैं, वे अवैध हैं। उन्हें सरकार ने जारी नहीं किया है।

मंगलवार को धारा 35-ए और कश्मीर में सुरक्षाबलों की तैनाती से संबंधित खबरों को खारिज करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह सिर्फ अफवाहें हैं। आज यहां एसकेआईसीसी में एक समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ सरकारी आदेश लगातार वायरल हो रहे हैं। यह सभी ऐसे कोई आदेश सरकार ने जारी नहीं किए हैं। यहां सिर्फ कुछ तत्व अफवाहें फैला रहे हैं ताकि यहां का माहौल खराब हो।

मलिक ने कहा कि कश्मीर में अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं। उन्होंने कहा कि लाल चौक में कोई मामूली सी घटना होती है और राजभवन में खबर पहुंचती है कि वहां बम धमाका हो गया है। जब जांच की जाती है तो वहां स्थिति सामान्य होती है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। राज्य में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।

मलिक के इस बयान के बाद कई राजनीतिक दलों ने मलिक के खिलाफ मोर्चा खोला है। नेकां के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग रखते हुए कहा है कि चार दिनों से अफवाहबाज जम्मू कश्मीर की जनता की जान सांसत में डाले हुए थे और सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई ही नहीं की है।

टॅग्स :सत्यपाल मलिकजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब