लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः गैर-स्थानीय बैंक प्रबंधक पर आतंकवादियों ने की गोलीबारी, हमले में बाल बाल बचे

By भाषा | Updated: October 4, 2022 07:38 IST

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आतंकवादियों ने बारामूला के पट्टन इलाके में गैर-स्थानीय बैंक प्रबंधक पर हमला करने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के गौशबाग में हुई। आतंकवादियों ने बारामूला के पट्टन इलाके में गैर-स्थानीय बैंक प्रबंधक पर हमला करने की कोशिश की।आतंकवादियों ने देहरादून निवासी विवेक कुमार पर हमला करने का प्रयास किया।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को आतंकियों ने एक गैर-स्थानीय बैंक प्रबंधक पर गोलीबारी की लेकिन वह इस हमले में सुरक्षित बच गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के गौशबाग में हुई।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आतंकवादियों ने बारामूला के पट्टन इलाके में गैर-स्थानीय बैंक प्रबंधक पर हमला करने की कोशिश की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथ्यों का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंचे।’’

प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक, ‘‘आतंकवादियों ने देहरादून निवासी विवेक कुमार पर हमला करने का प्रयास किया। वह वर्तमान में कुंजर के धोबीवान में रह रहे हैं और पट्टन के गौशबाग में ग्रामीण बैंक के प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि हालांकि हमले में आतंकवादी सफल नहीं हो सके और बैंक प्रबंधक बाल-बाल बच गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां