लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के मजदूर की गोली मारकर हत्या की, सर्च ऑपरेशन जारी

By विनीत कुमार | Updated: October 16, 2019 13:38 IST

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने इस मजदूर की पुलवामा के काकपोरा क्षेत्र में हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे एरिया को घेर लिया गया है और आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।  

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर: छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की पुलवामा में गोली मारकर हत्याआतंकियों ने दिया घटना को अंजाम, पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने बुधवार को एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार यह मजदूर छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने की कोशिशें तेज कर दी हैं। मारे गये मजदूर की पहचान सेठी कुमार सागर के तौर पर हुई है। वह नेहामा में ईट भट्ठी में काम करते थे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कश्मीर जोन पुलिस ने बताया है कि आतंकियों ने इस मजदूर की पुलवामा के काकपोरा क्षेत्र में हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे एरिया को घेर लिया गया है और आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।  

गौरतलब है कि आर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद राज्य में कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए थे। अब हालांकि इनमें धीरे-धीरे ढील दी दा रही है। इस बीच हाल के दिनों में आतंकियों की गतिविधियों में भी कुछ तेजी आई है। मजदूर की हत्या से पहले बुधवार को ही तड़के राज्य में भारतीय सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी।

अनंतनाग के बाहरी इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। तीनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन ग्रुप से जुड़े हुए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार हिजबुल कमांडर नसीर चदरू के भी मारे जाने की खबर है।

इससे पहले सोमवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी और एक बाग के मालिक से मारपीट की। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शरीफ खान के रूप में की गई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा