लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग में मुठभेड़ के बाद जख्मी हालत में आतंकी पकड़ा, सीआरपीएफ का जवान घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 17, 2020 20:26 IST

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग के गुंडबाबा क्षेत्र में हिजबुल मुजाहिदीन के स्थानीय आतंकी को सुरक्षाबलों ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने तुरंत एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।पहचान जहीर अब्बास लोन निवासी पुलवामा के तौर पर हुई है।सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

जम्मूः कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को जिन्दा तो गिरफ्तार कर लिया पर वह जख्मी हो गया था।

दिन में आतंकियों ने दो जगहों पर हमले कर सभी को चौंकाआ भी है। अनंतनाग के गुंडबाबा क्षेत्र में हिजबुल मुजाहिदीन के स्थानीय आतंकी को सुरक्षाबलों ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में पकड़ लिया। आतंकी के पेट में गोली लगी थी, जिसे सुरक्षाबलों ने तुरंत एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आतंकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसकी पहचान जहीर अब्बास लोन निवासी पुलवामा के तौर पर हुई है। दूसरी ओर अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है, जिसकी पहचान 40वीं बटालियन के पाटिल पद्माकर के रूप में हुई है।

आतंकियों ने बिजबिहाड़ा में जिस स्थान पर ग्रेनेड हमला किया वहां से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन रैली कर रहे थे। वहीं दूसरा हमला पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में हुआ। अवंतीपोरा के कदलबल में जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानो पर आतंकियों ने फायरिंग की, जिसका जवानों द्वारा भी जवाब दिया गया। इसके बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। इस हमले में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेनागृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा