लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः शोपियां में पुलिसकर्मियों पर हैंड ग्रेनेड से आतंकी हमला, 3 पुलिसकर्मियों समेत 16 घायल, 1 की मौत

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 4, 2018 16:14 IST

इंडिया टुडे के एक आंकड़े के मुताबिक यह बीते चार दिनों जम्मू कश्मीर में हुए छोटे-बड़े आतंकी हमलों में यह 14वां मामला है।

Open in App

शोपियां, 4 जूनः दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सोमवार को हैंड ग्रेनेड से हमला हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बटापुरा चौक पर एक पुलिस की टुकड़ी पर हैंड ग्रेनेड से हमला हुआ। इसमें करीब 8 लोग जख्मी हो गए। हालांकि टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों समेत कुल 16 लोग घायल हुए हैं। जबकि एक लड़की की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार यह एक आतंकवादी हमला था। इसमें आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। यहां पुलिस वालों पर ग्रेनेड फेंके जाने बाद फायरिंग भी गई।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही पुलवामा में आतंकियों ने 42 राष्ट्रीय राइफल्स के आर्मी कैंप पर ग्रेनेड अटैक किया था। जबकि एएनआई ने एक पुलवामा का वी‌डियो जारी किया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि आतंकी घटना में शामिल लोगों जब सुरक्षा बल की गाड़ी  लेकर जा रही ‌थी तो स्‍थानीय लोगों ने उन गाड़ियों पर पत्‍थरबाजी की।

इतना ही नहीं, हाल ही में जम्मु कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के कार्यकर्ताओं के संबोधन के दौरान श्रीनगर में आतंकी हमला हुआ था। जबकि पुलवामा में ही नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता अब्दुल रशीद के घर को आतंकियों ने निशाना बनायाा था।

इंडिया टुडे के एक आंकड़े के मुताबिक यह बीते चार दिनों जम्मू कश्मीर में हुए छोटे-बड़े आतंकी हमलों में यह 14वां मामला है। रविवार को हुए एक आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में पत्‍थरबाजी और सीजफायर की समस्या लगातार बनी हुई है। हाल ही में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम संधि को दरकिनार करते हुए सीजफायर कर दिया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी