जम्मू कश्मीर सुरंग: चार शव मिले, छह अन्य की तलाश जारी, पांच बंगाल, दो नेपाल, एक असम और दो जम्मू-कश्मीर के निवासी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 21, 2022 16:53 IST2022-05-21T16:52:32+5:302022-05-21T16:53:19+5:30

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढहने के बाद शनिवार को मलबे से तीन और मजदूरों के शव बरामद किए गए ,जिससे इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है।

jammu kashmir Ramban total 4 bodies recovered Search six others five residents Bengal, two Nepal, one Assam and two Jammu and Kashmir | जम्मू कश्मीर सुरंग: चार शव मिले, छह अन्य की तलाश जारी, पांच बंगाल, दो नेपाल, एक असम और दो जम्मू-कश्मीर के निवासी

गत शुक्रवार को भी मलबे से एक शव मिला था। अभी भी 5 लोग मलबे में दबे हुए हैं।

Highlightsबचाव दल के लोग व मशीनें लगातार मलबे को हटाने का काम कर रही हैं। तीसरे दिन बचाव दल ने मलबे में दबे 4 और मजदूरों का शव बरामद कर लिया।सभी शवों को रामबन जिला अस्पताल में रखा गया है।

जम्मूः जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के खूनी नाला इलाके में मुख्य टनल के साथ बन रही एडिट टनल धंसने के कारण मलबे में दबे 9 मजदूरों में से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं। डीसी रामबन ने कहा कि अन्य मजदूरों की तलाश की जा रही है।

बचाव दल के लोग व मशीनें लगातार मलबे को हटाने का काम कर रही हैं। बचाव कार्य के तीसरे दिन बचाव दल ने मलबे में दबे 4 और मजदूरों का शव बरामद कर लिया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है जबकि सभी शवों को रामबन जिला अस्पताल में रखा गया है।

गत शुक्रवार को भी मलबे से एक शव मिला था। अभी भी 5 लोग मलबे में दबे हुए हैं। पांच बंगाल, दो नेपाल, एक असम और दो जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मलबे में नौ मजदूरों के दबे होने की आशंका थी जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए अभियान शनिवार सुबह प्रारंभ किया गया था।

क्षेत्र में भूस्खलन होने के बाद शुक्रवार शाम को तलाश एवं बचाव अभियान रोक दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कई घंटे के सघन तलाश अभियान के बाद बचाव दल को दो शव बरामद हुए,उन्हें पास के अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बचाव दल को मलबे से एक और शव दिखाई दिया है,जिसे बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर रामबन में खूनी नाले के समीप राजमार्ग पर टी3 की सुरंग ढह गयी, जिससे एक मजदूर की मौत हो गयी थी,तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया था। वहीं, नौ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गयी थी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को भूस्खलन के दौरान रामसू पुलिस थाने के प्रभारी नईमुल हक सहित 15 बचावकर्मी बाल बाल बचे। घटना के बाद बचाव अभियान को रोक दिया गया था। पहाड़ी से पत्थर गिरने ,भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अभियान बंद रहा और इसे सुबह ही प्रारंभ किया जा सका। भाषा शोभना पवनेश पवनेश

Web Title: jammu kashmir Ramban total 4 bodies recovered Search six others five residents Bengal, two Nepal, one Assam and two Jammu and Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे