जम्मू कश्मीर: आर्टिकल 370 हटाने पर अमर सिंह ने किया पीएम मोदी का समर्थन, बोले किया ऐतिहासिक भूल का सुधार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 13:50 IST2019-08-05T13:50:07+5:302019-08-05T13:50:07+5:30

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्य सभा में जम्मू कश्मीर से जुड़े दो विधेयक औऱ दो संकल्प पेश किए। गृह मंत्री द्वारा पेश किये गए संकल्प के अनुसार जम्मू कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो जाएगा।

jammu kashmir rajyasabha mp amar singh supported modi govenment on article 370 | जम्मू कश्मीर: आर्टिकल 370 हटाने पर अमर सिंह ने किया पीएम मोदी का समर्थन, बोले किया ऐतिहासिक भूल का सुधार

फाइल फोटो

Highlightsगृह मंत्री द्वारा पेश संकल्प के लागू होने के बाद जम्मू कश्मीर का अलग संविधान और अलग झंडा नहीं रहेगा। पुनर्गठन का संसोधन भी पेश किया जिससे लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश और जम्मू कश्मीर को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा।

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने जम्मू कश्मीर से जुड़ी अनुच्छेद 370 में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए संशोधन के प्रस्ताव का सोमवार को समर्थन किया। अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इस फैसले को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने ऐतिहासिक भूल का सुधार किया है। भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिन है।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्य सभा में जम्मू कश्मीर से जुड़े दो विधेयक औऱ दो संकल्प पेश किए। गृह मंत्री द्वारा पेश किये गए संकल्प के अनुसार जम्मू कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो जाएगा। आर्टिकल 370 के खंड 1 के अलावा बाकी अन्य उपधारायें राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद समाप्त हो जाएंगी।

इस संकल्प के लागू होने के बाद जम्मू कश्मीर का अलग संविधान और अलग झंडा नहीं रहेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन का संसोधन भी पेश किया जिससे लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश और जम्मू कश्मीर को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा।

Web Title: jammu kashmir rajyasabha mp amar singh supported modi govenment on article 370

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे