लाइव न्यूज़ :

कैदियों को सभी सुविधाएं मिले, वह भी मनुष्य हैं और सभी मौलिक अधिकारों के हकदार हैं, न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मागरे ने कहा

By भाषा | Updated: August 31, 2022 14:31 IST

जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मागरे ने जोर देकर कहा कि कैदी भी मनुष्य हैं, और जेल में बंद रहते हुये भी वे सभी मौलिक अधिकारों के हकदार हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे जेल में बंद विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदी किसी भी बुनियादी मौलिक अधिकार से वंचित नहीं हो। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आर के गोयल, कारागार महानिदेशक एच के लोहिया तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की।जेलों में बंदियों के लिए उपलब्ध मौजूदा सुविधाओं और निकट अतीत में किए गए सुधारों से अवगत कराया।

श्रीनगरः  जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मागरे ने कहा कि कैदियों को सभी बुनियादी सुविधाएं दी जानी चाहिये क्योंकि वह भी मनुष्य हैं और सभी मौलिक अधिकारों के हकदार हैं। न्यायमूर्ति मागरे ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वह जेलों में बंद सभी कैदियों को तमाम बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवायें।

सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि न्यायाधीश ने जोर देकर कहा कि कैदी भी मनुष्य हैं, और जेल में बंद रहते हुये भी वे सभी मौलिक अधिकारों के हकदार हैं। जम्मू कश्मीर विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति मागरे ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुये इस बात को सुनिश्चित करने पर विचार किया कि कैसे जेल में बंद विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदी किसी भी बुनियादी मौलिक अधिकार से वंचित नहीं हो। प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आर के गोयल, कारागार महानिदेशक एच के लोहिया तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान, गोयल ने न्यायमूर्ति मागरे को जम्मू-कश्मीर की विभिन्न जेलों में बंदियों के लिए उपलब्ध मौजूदा सुविधाओं और निकट अतीत में किए गए सुधारों से अवगत कराया। प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें यह बताया गया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 14 जेलों में 3,629 कैदियों की स्वीकृत क्षमता के मुकाबले 5,148 कैदी हैं, इसलिए जेलों में बंद कैदियों की औसत दर 142 प्रतिशत है। उन्होंने बताया, न्यायमूर्ति मागरे को यह भी बताया गया कि सरकार जेलों में कैदियों की भीड़ कम करने के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर विचार कर रही है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव