लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग में इंस्पेक्टर की हत्या, शोपियां में आतंकी ढेर, पुलवामा में आतंकी हमले में दो जवान जख्मी, मुठभेड़ जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 19, 2020 20:50 IST

अनंतनाग जिले में आतंकियों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर पर हमला उस वक्त हुआ, जबकि वह नमाज पढ़कर अपने घर जा रहा था। हमले के बाद लोगों ने इंस्पेक्टर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है जबकि मुठभेड़ अभी जारी है।मोहम्मद अशरफ बट शाम को स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद घर की तरफ जा रहा था। इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जम्मूः कश्मीर में आतंकियों के ताबड़तोड़ हमलों में जम्मू कश्मीर पुलिस के एक इंस्पेक्टर रैंक की हत्या कर दी गई। जबकि आतंकी हमले में दो जवान भी जख्मी हो गए। इस बीच सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है जबकि मुठभेड़ अभी जारी है।

 

अनंतनाग जिले में आतंकियों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर पर हमला उस वक्त हुआ, जबकि वह नमाज पढ़कर अपने घर जा रहा था। हमले के बाद लोगों ने इंस्पेक्टर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मोहम्मद अशरफ बट शाम को स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में घर से कुछ दूरी पर गुदपोरा इलाके में घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद आतंकी मौके से भाग गए। गोलिया चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर आए। इसके बाद इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शोपियां के मेलहुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मुठभेड़ अभी जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब तक मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। हालांकि मारे गए आतंकी की अभी पहचान नहीं हुई है। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को मेलहुरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली।

पुलवामा में सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर आतंकी हमला किया गया। पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने सोमवार की सुबह हमला किया। हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान जवान घायल हो गए। सुरक्षाबलों के दल पर हमला पुलवामा में गंगू इलाके में हुआ। फिलहाल ये नहीं पता चला पाया है हमला करने वाले आतंकी किस संगठन के थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीगृह मंत्रालयभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं