लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भाजपा नेता चमन लाल गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: May 18, 2021 17:51 IST

Open in App

जम्मू, 18 मई जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूर्व केद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता चमन लाल गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट किया है।

लंबे समय तक बीमार रहने के बाद गुप्ता का यहां गांधीनगर में अपने निवास पर निधन हो गया। यहां एक अस्पताल में कई दिनों तक उनका कोविड-19 संक्रमण का भी उपचार चला था। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

शोक संदेश में उपराज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा के लिए शांति तथा शोक संतप्त परिवार के लिए यह दुख सहने की क्षमता देने की प्रार्थना की।

सिन्हा ने कहा, ‘‘ पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर चमन लाल गुप्ता जी के निधन की खबर पाकर बहुत दुख हुआ। ’’

उन्होंने कहा कि गुप्ता एक सुलझे हुए नेता थे और लोग उनका बेहद सम्मान करते थे। उनकी मृत्यु से राजनीतिक फलक पर एक बहुत बड़ी क्षति हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें जनकल्याण के प्रति योगदान को लेकर सदैव याद किया जाएगा। उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा