लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कई बड़ी मस्जिदों में जुमे की नमाज पर आज भी रही रोक

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 11, 2019 17:41 IST

सूत्रों के अनुसार कश्मीर घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण है और फिलहाल किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। प्रतिबंधों के चलते शुक्रवार को कश्मीर घाटी में सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा शिक्षा संस्थान बंद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर घाटी में आज जुमे के मौके पर सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेजामिया मस्जिद सहित कई अन्य बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा करने पर रही रोक

राज्य सरकार की ओर से देशभर के टूरिस्टों को कश्मीर आने का न्योता दिया जा रहा है पर हालात ऐसे हैं कि लगातार दसवें शुक्रवार यानी जुमे को भी वह कश्मीर की बड़ी मस्जिदों में नमाज अता करने की अनुमति दे पाने में सक्षम साबित नहीं हो पा रही है। ऐसा हिंसा के भड़कने की आशंका के कारण है। आज भी ऐसा ही हुआ है जब जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शनों की आशंका के चलते लगी पाबंदी आज लगातार दसवें शुक्रवार को भी लागू रही। 

यहां की जामिया मस्जिद सहित कई अन्य बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा करने पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही कश्मीर घाटी के संवेदनशील स्थानों पर धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाए गए हैं। जुमे की नमाज के मद्देनजर श्रीनगर के नौहाटा, डाउन टाउन तथा अंचर सहित कई अंदरूनी इलाकों में बैरिकेडस तथा कंटीले तार लगाकर लोगों की आवाजाही बाधित की गई। जामिया मस्जिद के आसपास हिंसक प्रदर्शनों की आशंका के चलते बेरिकेडस और कंटीले तारों के साथ अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को घटने से रोका जा सके।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कश्मीर घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण है और फिलहाल किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दक्षिण कश्मीर तथा उत्तरी कश्मीर के कई संवेदनशील इलाकों में आंशिक प्रतिबंध लगाए गए हैं।

प्रतिबंधों के चलते शुक्रवार को कश्मीर घाटी में सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा शिक्षा संस्थान बंद रहे। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम ही रही। इसी बीच प्रशासन ने स्थानीय मस्जिदों में ही लोगों से जुमे की नमाज अदा के लिए कहा है। शिक्षण संस्थानों को भी शुक्रवार को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन द्वारा पर्यटकों के कश्मीर घाटी आने पर प्रतिबंध हटाने के बाद पर्यटक एक बार फिर घाटी का रूख करेंगें ऐसी उम्मीद जरूर की जा रही है। पूरी कश्मीर घाटी में सभी जगह लैंडलाइन फोन सेवा बहाल करने का दावा तो है पर उनमें से 50 प्रतिशत काम नहीं कर रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं