लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः अमरनाथ यात्रा की वजह से बंद कर दिए गए हाईवे लिंक रोड, नागरिक परेशान

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 6, 2019 16:01 IST

कश्मीर में रेलबंदी और रोडबंदी के साथ ही जम्मू में भी लिंक मार्गों की पांबदी से सारा राज्य परेशान

Open in App
ठळक मुद्देइसे लगातार 46 दिनों के लिए इसलिए लागू किया गया है क्योंकि 15 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा चलेगी।इस पांबदी से सिर्फ कश्मीरी नागरिक ही नहीं बल्कि जम्मू संभाग के लोग भी त्रस्त हैं

जम्मू, 6 जुलाईःअमरनाथ यात्रा को लेकर चाहे इस बार वे लोग खुश होंगें जिनकी रोजी रोटी इस धार्मिक यात्रा के साथ जुड़ी हुई है पर आम कश्मीरी के साथ-साथ जम्मू संभाग की वह जनता भी परेशान है जिनके घर, गांव आदि नेशनल हाईवे से निकलने वाले लिंक मार्गों पर हैं।

सुरक्षा के हौव्वे को खड़ा कर कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीरियों को रोडबंदी और रेलबंदी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन 6 से 7 घंटों के लिए उन मार्गों पर नागरिक वाहनों के चलने पर पाबंदी लागू है जहां से अमरनाथ श्रद्धालुओं के जत्थे गुजर रहे हैं। ठीक इसी प्रकार रेल भी स्थगित की जा रही है।

कुछ माह पूर्व भी कश्मीर में रोडबंदी हुई थी। तब इसे सप्ताह में दो दिन लागू किया गया था तो खूब हो हल्ला मचा था। अब तो इसे लगातार 46 दिनों के लिए इसलिए लागू किया गया है क्योंकि 15 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा चलेगी। इस बार इस पर बवाल मचा हुआ है क्योंकि पांबदी के दौरान स्कूली छात्रों, एंबूलेंस आदि किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं मिल रही है।

इस पांबदी से सिर्फ कश्मीरी नागरिक ही नहीं बल्कि जम्मू संभाग के लोग भी त्रस्त हैं। राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर काजीगुंड तक के नेशनल हाइवे के 400 किमी लंबे मार्ग के साथ जुड़ने वाले लिंक मार्गों से सटे कस्बों और गांवों को भी इस पाबंदी का शिकार होना पड़ रहा है।

जानकारी के लिए यह पांबदी पूरी तरह से कर्फ्यू की तरह है जिसमें लिंक मार्गों को कांटेदार तारों से बंद करने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बख्तरबंद गाड़ियों के साथ ही जा रही है।

हालांकि जम्मू संभाग की पांबदी में राहत इतनी है कि जत्थों के गुजरने के तुरंत बाद इन लिंक मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया जा रहा है पर कश्मीर से गुजरने वाले राजमार्ग और लिंक मार्गों पर यह पाबंदी कभी कभी 12 घंटों तक चलने लगी है। नतीजतन कश्मीरियों की जिन्दगी दुश्वारियों से भरी हो चुकी है जिस कारण अब एक नए पलायन का भी जन्म होने लगा है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

पूजा पाठAmarnath Yatra: अमरनाथ गुफा में छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ ही बाबा बर्फानी की यात्रा संपन्न, करीब सवा चार लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

भारतAmarnath Yatra 2025: दस दिन पहले होगा समापन अमरनाथ यात्रा का? न मौसम साथ दे रहा, न ही अब श्रद्धालु नजर आ रहे

पूजा पाठमौसम की मार और श्रद्धालुओं का आना कम, क्या इस बार पहले ही खत्म हो जाएगी अमरनाथ यात्रा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर