लाइव न्यूज़ :

कश्मीरः राजौरी और पुंछ में पांच दिनों से गरज रहे हैं तोपखाने, सीजफायर के  17 साल, पाकिस्तान की ओर गोलाबारी जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 12, 2020 15:15 IST

पाक सेना ने राजौरी और पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया है। सुबह करीब नौ बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर और पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में एलओसी पर मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराजौरी व पुंछ के कई सेक्टरों में गरज रहे तोपखाने इसके जारी रहने पर प्रश्नचिन्ह जरूर लगा रहे थे।कसबा, किरनी और शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी का लगातार पांचवां दिन है। पाकिस्तानी सेना ने फिर एलओसी और आईबी पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की।

जम्मूः तेरह दिनों के बाद भारत-पाक के बीच हुआ सीजफायर अपने 17 साल पूरे करने जा रहा है। पर पिछले पांच दिनों से राजौरी व पुंछ के कई सेक्टरों में गरज रहे तोपखाने इसके जारी रहने पर प्रश्नचिन्ह जरूर लगा रहे थे। इन पांच दिनों के दौरान दोनों पक्षों को भारी नुक्सान उठाना पड़ा है।

आज भी एक बार फिर पाक सेना ने राजौरी और पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया है। सुबह करीब नौ बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर और पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में एलओसी पर मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है।

कसबा, किरनी और शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी का लगातार पांचवां दिन है। भारतीय पक्ष की ओर से पाक गोलाबार का जबाव देने की खातिर बोफोर्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।पाकिस्तानी गोलाबारी में धर्मस्थल और कई मकानों को नुकसान हुआ है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने फिर एलओसी और आईबी पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की।

अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। गोलाबारी में एक धर्मस्थल समेत कई घरों को नुकसान पहुंचा है। कई मवेशी भी घायल हो गए हैं। पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का जवानों ने भी करारा जवाब दिया है। कई घंटों की गोलाबारी से इलाके में दहशत का माहौल है।  

पांच दिनों से पाक गोलाबारी के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ रही है। सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। बताया जा रहा है कि पहले पाक सेना ने यूनिवर्सल मशीनगन से कीरनी, कस्बा और शाहपुर सेक्टर में गोलाबारी की, जिसके बाद मोर्टार शैल दागने शुरू कर दिए।

वह बड़े तोपखानों का भी इस्तेमाल कर रही है। सेना ने भी पाकिस्तान को उसी भाषा में जवाब दिया। एलओसी तथा इंटरनेशनल बार्डर पर पाक सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन ऐसे समय में किया जा रहा है जबकि सीजफायर इस महीने की 25 तारीख को अपने 17 साल पूरे करने जा रहा है। इस साल सबसे अधिक सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं हुई हैं। आधिकारिक तौर पर इस साल अभी तक एलओसी तथा आईबी पर पाक सेना 3668 बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुकी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानचीनभारतीय सेनागृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह