लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला की बहन सुरैया और बेटी साफिया जमानत पर हुईं रिहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 10:21 IST

मोदी सरकार के पांच अगस्त के फैसले के बाद तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला समेत तीन कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुरैया-साफिया को प्रदर्शन मार्च के बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। ख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद बुधवार शाम को करीब छह बजे रिहा किया गया।

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की बहन और बेटी समेत महिला प्रदर्शनकारियों को यहां बुधवार शाम को एक अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। इन्हें प्रदर्शन मार्च के बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल्ला की बहन सुरैया, बेटी साफिया और 11 अन्य महिलाओं ने आपराधिक दंड संहिता की धारा 107 के तहत 10,000 रुपये का निजी मुचलका और 40,000 रुपये की जमानत भरते हुए आश्वासन दिया कि वे शांति बनाए रखेंगे। उन्होंने बताया कि श्रीनगर केंद्रीय कारागार में बंद महिलाओं को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद बुधवार शाम को करीब छह बजे रिहा किया गया।

सुरैया और साफिया ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महिला कार्यकर्ताओं के एक समूह का नेतृत्व किया था जिन्होंने बाजू पर काली पट्टी बांधी हुई थी और हाथ में तख्तियां ली हुई थी।

पुलिस ने उन्हें एकत्रित होने की अनुमति नहीं दी और शांतिपूर्वक जाने के लिए कहा। हालांकि उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया और धरना देने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्र सरकार के पांच अगस्त के फैसले के बाद तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला समेत तीन कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था। फारूक अब्दुल्ला पर पिछले महीने जन सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन