लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः आज जुमे की नमाज के लिए मिलेगी थोड़ी ढील, ईद के लिए रविवार को होगा फैसला

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 9, 2019 08:09 IST

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने जम्मू कश्मीर में तैनात सुरक्षाबलों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों और अनुच्छेद 35-ए को हटाए जाने के मद्देनजर राज्य में लागू मौजूदा कड़े प्रतिबंधों के दौरान आम लोगों को किसी भी हालत में कोई परेशानी न हो। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने और राज्य के पुनर्गठन के मद्देनजर घाटी पांच दिनों से थमी हुई है।उन इलाकों को चिन्हित करके कुछ प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं जहां हिंसा भड़कने की संभावना कम है।

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने और राज्य के पुनर्गठन के मद्देनजर घाटी पांच दिनों से थमी हुई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं। धारा 144 लागू है। लेकिन शुक्रवार को नमाज के लिए प्रतिबंधों में थोड़ी छूट मिलेगी। इसके अलावा बकरीद के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर फैसला रविवार 11 अगस्त को लिया जाएगा। ये बातें उप-राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताईं। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

हिंदुस्तान टाइम्स ने एक सीआरपीएफ अधिकारी के हवाले से लिखा है कि फिलहाल जुम्मे की नमाज के लिए छूट का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि गुरुवार को श्रीनगर की सड़कों पर नागरिकों के ज्यादा वाहन दिखाई दिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि सभी इलाकों में जुम्मे की नमाज पर छूट देने से हिंसा बढ़ सकती है। हालांकि उन इलाकों को चिन्हित करके कुछ प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं जहां हिंसा भड़कने की संभावना कम है।

भारतीय सेना ने ऐसे इलाकों की एक सूची बनाई है जहां संघर्ष बढ़ने की संभावना है। इसमें शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग और सोपोर समेत कई इलाके शामिल हैं। 

इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने जम्मू कश्मीर में तैनात सुरक्षाबलों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों और अनुच्छेद 35-ए को हटाए जाने के मद्देनजर राज्य में लागू मौजूदा कड़े प्रतिबंधों के दौरान आम लोगों को किसी भी हालत में कोई परेशानी न हो। 

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि डोभाल ने बुधवार को दिल्ली लौटने से पहले जोर देकर कहा कि आम आदमी को कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राज्य के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि आम लोगों का जीवन समस्या मुक्त होना चाहिए। 

डोभाल बुधवार को दक्षिण कश्मीर के शेापियां पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। उन्होंने पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों से भी बात की, ताकि राष्ट्र सेवा के दौरान उनका मनोबल ऊंचा रहे।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरईद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है