Jammu-Kashmir assembly elections: जम्मू कश्मीर में ‘अपनी पार्टी’ ने भाजपा से गबठबंधन करने से किया इंकार, चुनाव मैदान में उतारे अपने उम्मीदवार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 21, 2024 16:03 IST2024-08-21T16:02:16+5:302024-08-21T16:03:51+5:30

Jammu-Kashmir assembly elections: जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी, जिसे अभी तक भाजपा की टीम बी के नाम से जाना जाता था ने इस विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन करने से इंकार कर दिया है।

Jammu-Kashmir assembly elections Apni Party refused to alliance with BJP fielded its own candidates | Jammu-Kashmir assembly elections: जम्मू कश्मीर में ‘अपनी पार्टी’ ने भाजपा से गबठबंधन करने से किया इंकार, चुनाव मैदान में उतारे अपने उम्मीदवार

जम्मू कश्मीर में ‘अपनी पार्टी’ ने भाजपा से गबठबंधन करने से किया इंकार

Highlightsजम्मू कश्मीर में ‘अपनी पार्टी’ ने भाजपा से गबठबंधन करने से किया इंकारचुनाव मैदान में उतारे अपने उम्मीदवार, हर सीट पर होगा बहुकोणिय मुकाबलाभारतीय जनता पार्टी ने भी साफ कर दिया है कि वह केंद्र शासित प्रदेश में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी

Jammu-Kashmir assembly elections : जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी, जिसे अभी तक भाजपा की टीम बी के नाम से जाना जाता था ने इस विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन करने से इंकार कर दिया है। हालांकि अपनी पार्टी ने कांग्रेस के साथ भी गठबंधन करने से से इंकार करते हुए 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा के साथ ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए हर सीट पर बहुकोणिय मुकाबले का आगाज कर दिया है।

जम्मू कश्मीर की अपनी पार्टी के पूर्व विधायक और मंत्री अशरफ मीर ने कहा है कि हम भाजपा या कांग्रेस के किसी भी गुट से गठबंधन नहीं करेंगे। वे कहते थे कि सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। उनका दावा है कि हमें बहुमत मिलने की पूरी उम्मीद है। जानकारी के लिए इससे पहले अपनी पार्टी के उपाध्यक्ष जफर इकबाल मन्हास ने अपने बेटे के साथ मंगलवार को अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी साफ कर दिया है कि वह केंद्र शासित प्रदेश में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करेगी। इस बीच कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं और उसने इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि, उसने कहा है कि गठबंधन के मापदंड लोकसभा चुनाव से अलग होंगे।
दूसरी ओर जम्मू कश्मीर की अपनी पार्टी ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। अपनी पार्टी ने पहली सूची में दक्षिण कश्मीर के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी संसदीय अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद दिलावर मीर ने पहली सूची जारी करने पर खुशी का भी इजहार किया। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत किया है, उनके नाम पर पार्टी अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने अपनी मंजूरी दे दी है।

जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के जिन नेताओं को प्रत्याशी बनाया गया है, उनमें पहलगाम से रफी अहमद मीर, अनंतनाग से हिलाल अहमद शाह, बिजबेहरा से तारीक शाह वीरी, डीएच पोरा से अब्दुल माजिद पद्दार, देवसर से रियाज अहमत भट्ट, जैनापोरा से एडवोकेट गौहर हसन वानी, पंपोर से मीर अल्ताफ और शोपियां से एडवोकेट ओवैस खान का नाम शामिल है।

याद रहे जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर को पहले चरण में जिन 24 सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें से 16 सीटें कश्मीर घाटी और आठ सीटें जम्मू इलाके की है पहले चरण के लिए 27 अगस्त तक नामांकन भरे जा सकते हैं। वहीं, संभावना है कि एक दो दिनों में पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दे।

Web Title: Jammu-Kashmir assembly elections Apni Party refused to alliance with BJP fielded its own candidates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे