लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पिछले डेढ़ माह में आतंकी घटनाओं में 60 प्रतिशत की कमी आई

By भाषा | Updated: February 15, 2020 06:35 IST

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यहां केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में इस साल के शुरुआती लगभग डेढ़ महीनों में पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 60 प्रतिशत की कमी आई है।जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यहां केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और यह जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में इस साल के शुरुआती लगभग डेढ़ महीनों में पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 60 प्रतिशत की कमी आई है।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यहां केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और यह जानकारी दी।

बैठक में सिंह ने मंत्री को केंद्रशासित प्रदेश के मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य के बारे में बताया। डीजीपी ने मंत्री को बताया कि जम्मू कश्मीर में आतंकी हिंसा की वारदातों में इस साल के शुरुआती करीब डेढ़ महीने में 2019 की इसी अवधि की तुलना में 60 प्रतिशत की कमी आई है।

मंत्री को बताया गया कि इसी अवधि में आतंकियों के साथ मुठभेड़ की जगहों पर या मारे गये आतंकियों को दफनाने के दौरान पथराव की कोई घटना या कानून व्यवस्था से संबंधित कोई बड़ी घटना नहीं घटी।

अधिकारियों ने बताया कि मंत्री के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया जिसमें इस बात को रेखांकित किया गया कि इस साल 13 फरवरी तक 20 आतंकियों को मार गिराया गया और चार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया