लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हिरासत में लिए गए पांच और नेताओं को किया गया रिहा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 16, 2020 15:46 IST

जम्मू-कश्मीर: पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने की घोषणा करने के बाद हिरासत में लिए गए नेताओं में फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने के बाद हिरासत में लिए गए पांच और नेताओं को गुरुवार (16 जनवरी) को रिहा कर दिया गया गया है।जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत प्राप्त विशेष दर्जे को पिछले वर्ष पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने समाप्त कर दिया था।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने के बाद हिरासत में लिए गए पांच और नेताओं को गुरुवार (16 जनवरी) को रिहा कर दिया गया गया है। बता दें, पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत प्राप्त विशेष दर्जे को पिछले वर्ष पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने समाप्त कर दिया था।

इधर, बीजेपी के महासचिव राममाधव कह चुके हैं कि जम्मू-कश्मीर के अधिकतर नेताओं को अब रिहा कर दिया गया है और शेष 20-25 नेताओं को उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में रिहा कर दिया जाएगा। 

हालांकि नेशनल कांफ्रेंस ने पिछले साल अगस्त में हिरासत में लिए गए नेताओं को रिहा करने और नवगठित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक गतिविधि बहाल करने की 11 जनवरी को अपील की थी। नेकां ने कहा था कि अगस्त 2019 के पहले हफ्ते में जिन नेताओं को हिरासत में लिया गया था उन्हें बिना शर्त रिहा किया जाना चाहिए और सामान्य राजनीतिक गतिविधि की अनुमति दी जानी चाहिए।  उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने की घोषणा करने के बाद हिरासत में लिए गए नेताओं में फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला भी शामिल हैं। बाद में 17 सितंबर को फारूक अब्दुल्ला को जन सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं