लाइव न्यूज़ :

अमित शाह झूठ बोल रहे हैं, मुझे घर में नज़रबंद किया गया था: फारूक़ अब्दुल्ला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2019 16:18 IST

मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 पेश किया। यह विधेयक सोमवार को राज्यसभा में 125 बनाम 61 मतों से पारित हो गया। सोमवार को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष राज्य के दर्जे को खत्म करने की अधिसूचना जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देगृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि फारूक़ अब्दुल्ला को हिरासत में नहीं रखा गया है।एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले समेत कई विपक्षी सांसदों ने फारूक अब्दुल्ला के सदन में मौजूद न होने का मुद्दा उठाया।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह झूठ बोल रहे हैं और उन्हें उनके घर में नज़रबंद किया गया था। गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में एनसीपी की सुप्रिया सुले द्वारा उठाए गये सवाल के जवाब में कहा था की फारूक अब्दुल्ला न तो हिरासत में हैं, न ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

81 वर्षीय अब्दुल्ला ने एनडीटीवी से कहा, "मुझे मेरे घर में नजरबंद किया गया था...मैं दुखी हूँ कि गृहमंत्री इस तरह झूठ बोल रहे हैं।" 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को पिछले कुछ दिनों से हिरासत में नजरबंद रखा हुआ था। उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को सोमवार शाम आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया।

मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 पर हो रही बहस के दौरान कई सदस्यों ने श्रीनगर से सांसद फारूक अब्दुल्ला के सदन में न मौजूद होने का मुद्दा उठाया। 

मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 पेश किया। यह विधेयक सोमवार को राज्यसभा में 125 बनाम 61 मतों से पारित हो गया। सोमवार को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष राज्य के दर्जे को खत्म करने की अधिसूचना जारी की।   

राकांपा (NCP) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ''लोकसभा में मैं 462 सीट पर बैठती हूं। नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला सीट 461 पर बैठते हैं। वह जम्मू-कश्मीर से चुने गए हैं। हम उन्हें आज नहीं सुन सकते। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो यह बहस अधूरी रह जाएगी।'' 

सांसद की इस बात को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'फारूक अब्दुल्ला को न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया। वह अपनी मर्जी से अपने घर पर हैं।' जब सुले ने कहा कि हो सकता है नेशनल कांफ्रेंस नेता अस्वस्थ हों। इस पर शाह ने कहा, 'इसके बारे में डॉक्टर बता सकते हैं। मैं इलाज नहीं कर सकता, यह डाक्टरों को करना है।''

 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरफारूक अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे