लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः ‘अवज्ञा आंदोलन’ के 107 दिन और 12 हजार करोड़ रुपये का नुकसान!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 20, 2019 12:48 IST

कश्मीर में 60 दिनों के लगातार बंद का पहले भी रिकार्ड बन चुका है। लेकिन इस बार यह अवधि 107 दिनों से बदस्तूर जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी दावों के बावजूद सच्चाई यह है कि कश्मीर में 107 दिनों से जनजीवन अस्त-व्यस्त है5 अगस्त को जम्मू कश्मीर के विभाजन साथ ही यह बंद आरंभ हो गया था।

वर्ष 2009 में जब 29-30 मई की रात को छोपियां की रहने वाली ननद-भाभी आसिया जान तथा नीलोफर जान के शव मिले थे तो कोई नहीं जानता था कि उनकी मौत के बाद कश्मीर एक नया रिकॉर्ड बनाएगा और वह भी हड़ताल तथा बंद का। तब हुर्रियत कांफ्रेंस के आह्वान पर कश्मीर लगातार 60 दिनों तक बंद रहा था। और अब 107 दिनों से बंद है। सरकारी दावों के बावजूद सच्चाई यह है कि कश्मीर में 107 दिनों से जनजीवन अस्त-व्यस्त है और इस ‘अवज्ञा आंदोलन’ का नतीजा यह है कि अभी तक अनुमानतः 12 हजार करोड़ का नुकसान कश्मीरियों को हो चुका है सिर्फ बिजनेस में। बाकी मदों पर यह कितना है अभी हिसाब ही नहीं लगाया जा सका है।

5 अगस्त को जम्मू कश्मीर के विभाजन साथ ही यह बंद आरंभ हो गया था। इस बंद के लिए किसी अलगाववादी नेता या फिर हुर्रियती नेताओं ने कोई आह्वान नहीं किया था। हालांकि अब सरकार दावा करती है कि लोगों को इसके लिए आतंकी मजबूर कर रहे हैं।

पर सच्चाई यह है कि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के विरोध में यह सब हो रहा है। वैसे किसी ने सोचा नहीं था कि कश्मीर इस तरह से प्रतिक्रिया देगा और ‘अवज्ञा आंदोलन’ चलाएगा। जानकारी के लिए कश्मीरी प्रतिदिन सुबह दो से तीन घंटों के लिए अपने कारोबार को खोलते हैं और फिर शाम को भी दो घंटों के लिए। यह बात अलग है कि इस अवधि को कई पक्ष कश्मीर में स्थिति का सामान्य होना मान लेते हैं।

पर इस 3 से 4 घंटों के व्यापार के बावजूद कश्मीर को प्रतिदिन अनुमानतः सवा सौ करेाड़ का नुकसान झेलना पड़ रहा है। कश्मीर चैम्बर्स के अध्यक्ष शेख आशिक हुसैन की मानें तो यह नुकसान और भी ज्यादा हो सकता है जब सभी जिलों से सूचनाएं एकत्र की जाएंगीं। दरअसल कश्मीर में संचार माध्यमों पर अभी भी पाबंदी होने के कारण अभी तक बाकी जिलों व तहसीलों से सूचनाएं एकत्र करना बहुत कठिन कार्य इसलिए भी बन चुका है क्योंकि अभी भी कश्मीरियों के अन्य जिलों में आने-जाने पर अघोषित पाबंदियां हैं। खासकर उन नेताओं और व्यापारियों पर जो अभी जेलों से बाहर हैं।

इन लोगों के मुताबिक, संचार माध्यमों के बंद होने के कारण टूरिज्म इंडस्ट्री को सबसे बड़ा नुकसान इसलिए उठाना पड़ रहा है क्योंकि आज के युग में सब कुछ ऑनलाइन है और कश्मीर की बदकिस्मती यह है कि एसएमएस तक बंद हैं और 33 लाख से अधिक प्री पेड मोबाइल कनेक्शन घंटी बजने का इंतजार कर रहे हैं। यही नहीं पोस्ट पेड सेवाएं आरंभ करने के साथ ही अधिकारियों ने प्री पेड को पोस्ट पेड में बदलने की प्रक्रिया पर ही रोक लगा दी थी तो अभी भी 50 परसेंट पोस्ट पेड कनेकन डेड हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया