लाइव न्यूज़ :

जम्मू सीमा पर पाक गोलीबारी के बाद चिंता, फसल काट पाएंगे या नहीं, किसान परेशान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 9, 2020 17:48 IST

गोलीबारी के बाद बने हुए तनाव के बाद सीमांत किसानों की चिंता फसलों को समेटने की हो गई है। उनके इस सवाल का कोई जवाब नहीं दे पा रहा कि क्या वे अपनी फसलें काट पाएंगे या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय सीमा पर रामगढ़ सेक्टर में पाक रेंजरों ने भारतीय क्षेत्र में गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों पर गोलीबारी की। पाकिस्तान की सकरोई पोस्ट से रेंजरों ने छोटे हथियारों से गश्त कर रहे भारतीय जवानों को निशाना बना कर गोलीबारी शुरू कर दी।पिछले कई दिनों से हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बार्डर पर है और एलओसी से सटे कई गांवों में भी है।

जम्मूः जम्मू फ्रंटियर के कुछ इलाकों में पाक रेंजरों द्वारा आज बीएसएफ के गश्ती दल पर की गई गोलीबारी के बाद बने हुए तनाव के बाद सीमांत किसानों की चिंता फसलों को समेटने की हो गई है। उनके इस सवाल का कोई जवाब नहीं दे पा रहा कि क्या वे अपनी फसलें काट पाएंगे या नहीं।

दरअसल आज जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रामगढ़ सेक्टर में पाक रेंजरों ने भारतीय क्षेत्र में गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों पर गोलीबारी की। यह घटना सोमवार सुबह साढ़े सात बजे की है जब सीमा पार पाकिस्तान की सकरोई पोस्ट से रेंजरों ने छोटे हथियारों से गश्त कर रहे भारतीय जवानों को निशाना बना कर गोलीबारी शुरू कर दी।

बीएसएफ के जवान जीरो लाइन पर भारतीय पोस्ट माजरा के पास गश्त पर थे। गोलीबारी को देखते हुए जवानों ने मोर्चें संभाल लिए और पाक गोलीबारी का उसी अंदाज से गोलीबारी का जवाब दिया। बीएसएफ इसे स्नाइपर फायर से भी इंकार नहीं कर रही है। दोनों ओर से करीब 15 मिनट चली गोलीबारी के बाद स्थिति सामान्य हो गई। गोलीबारी में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नही है। यही हाल पिछले कई दिनों से हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बार्डर पर है और एलओसी से सटे कई गांवों में भी है।

गोलियों की आवाज सुनकर साथ लगते गांवों के लोगों में दहशत फैल चुकी है। इन दिनों जम्मू सीमा पर बासमती धान की फसल पक कर तैयार है। हालांकि बीएसएफ जवानों ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दे दी है। पर ग्रामीणों को डर है कि अगर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में तेजी आती है तो वे अपनी फसल भी नहीं काट पाएंगे।

गोलाबारी की इस घटना को देखते हुए ग्रामीणों को भी सर्तक रहने को कहा गया है। पाकिस्तान की कोशिश होती है कि किसी एक भारतीय पोस्ट पर गोलीबारी कर दूसरी पोस्ट से आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाई जाए। हीरानगर सेक्टर में तो किसान तारबंदी के आगे के खेतों में फसलें ही नहीं बो पाए हैं तथा पुंछ व राजौरी समेत एलओसी के कई सेक्टरों मंें पाक गोलाबारी के कारण पकी हुई फसलों को नुक्सान हो रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीमा सुरक्षा बलपाकिस्तानगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं