जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो स्थानीय लोगों की हत्या की निंदा की

By भाषा | Published: October 17, 2021 01:10 AM2021-10-17T01:10:36+5:302021-10-17T01:10:36+5:30

Jammu and Kashmir's Lt Governor Manoj Sinha condemned the killing of two locals | जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो स्थानीय लोगों की हत्या की निंदा की

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो स्थानीय लोगों की हत्या की निंदा की

श्रीनगर, 16 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादियों द्वारा दो स्थानीय लोगों की हत्या की शनिवार को निंदा की और कहा कि दोषियों को जल्द सजा दी जाएगी। केंद्र शासित क्षेत्र प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की घोषणा की है।

सिन्हा ने ट्वीट किया, “मैं आतंकवादियों द्वारा अरविंद कुमार साह और सगीर अहमद की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके परिजनों को मेरी सांत्वनाएं। केंद्र शासित क्षेत्र की सरकार दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ी है।”

उन्होंने कहा कि हमलावरों को जल्दी ही सजा दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jammu and Kashmir's Lt Governor Manoj Sinha condemned the killing of two locals

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे