लाइव न्यूज़ :

Jammu-Srinagar National Highway: 3000 से अधिक वाहन फंसे, भारी बारिश के बाद भूस्खलन, दूसरे दिन भी बंद रहा राजमार्ग

By भाषा | Updated: August 21, 2020 14:51 IST

शेरबीबी, मून पासी, रामसू, पंटियाल, डिगडोल, बैटरी चशमा, मंकी मोड़, केलामूर, मारुग, त्रिशूल मोड़ और चंदरकोट क्षेत्र सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस उपाधीक्षक(राजमार्ग रामबन) अजय आनंद ने कहा कि बनिहाल से रामबन के बीच का मार्ग भूस्खलन से बहुत प्रभावित हुआ है।राजमार्ग अवरुद्ध होने के तुरंत बाद काजीगुंड और उधमपुर चंदेरकोट में यातायात रोक दिया गया।रामबन जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण राजमार्ग पिछले सप्ताह दो दिन बंद रहा था।

जम्मूः रामबन जिले में भारी बारिश के बाद कई जगह हुए भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को भी बंद रहा। इससे राजमार्ग पर 3000 से अधिक वाहन फंस गए हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को त्रिशूल मोड़, बैटरी चश्मा और पंटियाल इलाकों में भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। पुलिस उपाधीक्षक(राजमार्ग रामबन) अजय आनंद ने कहा कि बनिहाल से रामबन के बीच का मार्ग भूस्खलन से बहुत प्रभावित हुआ है और शेरबीबी, मून पासी, रामसू, पंटियाल, डिगडोल, बैटरी चशमा, मंकी मोड़, केलामूर, मारुग, त्रिशूल मोड़ और चंदरकोट क्षेत्र सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

उन्होंने कहा कि लगभग 150 फंसे वाहनों को बृहस्पतिवार को जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन ताजा भूस्खलन के बाद सड़क फिर से अवरुद्ध हो गई। उन्होंने कहा कि पत्थर गिरने के कारण भूस्खलन के कारण पहले से जमा मलबे को हटाने के काम में बाधा आ रही है और सड़कों की साफ करने में कम से कम एक दिन लगेगा।

अधिकारियों ने कहा कि आवाजाही बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है। राजमार्ग के दोनों ओर 3,000 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं और राजमार्ग अवरुद्ध होने के तुरंत बाद काजीगुंड और उधमपुर चंदेरकोट में यातायात रोक दिया गया। रामबन जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण राजमार्ग पिछले सप्ताह दो दिन बंद रहा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयभूस्खलनबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन