लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: ISIS के दो आतंकी ढेर, मुठभेड़ स्थल पर पथराव,  तीन पत्थरबाज भी जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 25, 2020 19:06 IST

कुलगाम के मंजगाम इलाके में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दो आतंकी मारे गए हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी जारी है और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम की ओर से अभी भी इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना के तुरंत बाद कुलगाम और शोपियां जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।दोनों का संबंध आईएस के साथ था और उनकी पहचान आदिल अहमद वानी उर्फ अबू इब्राहिम तथा शहीन ठोकर के तौर पर की गई है।

जम्मूः कश्मीर में आईएसआईएस के पूरी तरह से खात्मे के दावे निराधार साबित हो रहे हैं क्योंकि आज कुलगाम में मारे गए दो आतंकियों का संबंध आईएस जेके के साथ था। मुठभेड़ स्थल पर पथराव करने वालों में से तीन पत्थरबाज भी जख्मी हुए हैं।

कुलगाम के मंजगाम इलाके में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दो आतंकी मारे गए हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी जारी है और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम की ओर से अभी भी इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

इस घटना के तुरंत बाद कुलगाम और शोपियां जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। दोनों का संबंध आईएस के साथ था और उनकी पहचान आदिल अहमद वानी उर्फ अबू इब्राहिम तथा शहीन ठोकर के तौर पर की गई है।

इलाके में पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद 34 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और कुलगाम पुलिस ने साथ मिलकर इलाके में सर्च आप्रेशन चलाया। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था इसी बीच लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस में झड़प हो गई है। तीन पत्थरबाज जख्मी हो गए।

एक अन्य झड़प की घटना पुलवामा के मितिग्राम इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार पुलवामा के रोहमू इलाके में भी सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने रहमू के फ्रेस्टपुरा में आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ कर दिया।

मौके से डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक बरामद हुए है। इसी बीच लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस में झड़प हो गई। दूसरी ओर सीमापार से घुसपैठ की सूचना मिलने के बाद  सुरक्षाबलों ने पहाड़ी क्षेत्र गोरण के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि सुरक्षाबलों के हाथ कुछ भी नहीं लगा। पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में लगातार घुसपैठ की सूचनाएं मिल रही हैं। इस सिलसिले में सुरक्षा एजेंसियां इलाके पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेनागृह मंत्रालयपाकिस्तानआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं