लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

By सुरेश डुग्गर | Updated: February 12, 2019 11:05 IST

उन्होंने मृतक सैनिकों की पहचान 50 आरआर के कमांडो बलजीत सिंह और 10 पैरा के नाइक सईद के रूप में की गई है। घायल की पहचान हवलदार चंदर पाल के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक सैनिकों की पहचान 50 आरआर के कमांडो बलजीत सिंह और 10 पैरा के नाइक सईद की गईइस दौरान 4 से 5 आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं

पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके में मंगलवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए है। समाचार भिजवाए जाने तक दो आतंकी भी ढेर किए जा चुके थे। मरने वाले आतंकियों में एक अल बद्र का कमांडर भी है।

यह मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई थी। जिसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। जानकारी के अनुसार, खुफिया सूचना मिलने पर सेना ने यह ऑपरेशन चलाया था। जिसके बाद आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में 50 राष्ट्रीय रायफल्स, सीआरपीएफ की 183/182 बटालियन और पुलवामा की एसओजी टीम शामिल है।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान 4 से 5 आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं। एतिहातन इलाके में मोबाइल और इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के 50 आरआर, 10 पीएआरए, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने रत्नीपोरा क्षेत्र में दो से चार आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट इनपुट के बाद एक कॉर्डन-एंड-सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

अधिकारी ने कहा, "गोलियों के प्रारंभिक आदान-प्रदान के दौरान, तीन सैनिकों को चोटें आईं और उन्हें तुरंत सेना के 92 बेस अस्पताल, बादामीबाग श्रीनगर ले जाया गया, जहां उनमें से दो ने बाद में दम तोड़ दिया।"

उन्होंने मृतक सैनिकों की पहचान 50 आरआर के कमांडो बलजीत सिंह और 10 पैरा के नाइक सईद के रूप में की गई है। घायल की पहचान हवलदार चंदर पाल के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि अब तक दो आतंकवादी भी मारे गए है और हथियार के साथ उनके शव घटनास्थल से बरामद किए गए है़। मारे गए आतंकियों की पहचान अल बद्र के कमांडर अरजमद गुलजार तथा काकापोरा के समीर के रूप में की गई है।

समाचार भिजवाए जाने तक ऑपरेशन अभी भी जारी था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव