लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः दो मुठभेड़, जवान शहीद, आतंकी ढेर, एक पकड़ा गया, लश्कर ए तैयबा से जुड़ा था, एके-47 बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 12, 2020 15:54 IST

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सैनिकों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। इस आपरेशन में एक सैनिक के शहीद होने और दूसरे के घायल होने की खबर है। यह जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस ने दी।

Open in App
ठळक मुद्देकमराजीपोरा इलाके में रात को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी। एक आतंकवादी के ढेर होने के बाद तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकी के पास से एके-47 भी मिली है।अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल और कुछ ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

जम्मूः कश्मीर में आज सुरक्षा बलों ने दो जगह कार्रवाई करते हुए एक आतंकवादी मार गिराया है, वहीं दूसरी जगह आपरेशन में एक आतंकवादी को दबोचा गया है। यह लश्कर ए तैयबा से जुड़ा हुआ है। पहले वाले आपरेशन में एक सैनिक भी शहीद हो गया।

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सैनिकों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। इस आपरेशन में एक सैनिक के शहीद होने और दूसरे के घायल होने की खबर है। यह जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस ने दी।

कमराजीपोरा इलाके में रात को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी। इसी दौरान पुलिस और सेना की संयुक्त टीम को अपने ठिकाने पर आता देख आतंकवादियों ने भारी गोलाबारी शुरू कर दी जिसमें एक जवान शहीद हो गया और एक घायल हो गया। फिलहाल एक आतंकवादी के ढेर होने के बाद तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकी के पास से एके-47 भी मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल और कुछ ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था।

दूसरा मामला बांडीपोरा जिले का है। वहां लश्कर ए तैयबा के आतंकी को पकड़ा गया है। आकिब अहमद नाम का यह शख्स हंडवारा का ही रहने वाला है। यह 27 जून 2020 को अचानक गायब हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि उसने तब ही आतंकी संगठन जॉइन कर लिया था। आकिब से पास से पुलिस को हथियार और गोलियां भी मिली हैं। उसके खिलाफ अब केस रजिस्टर कर लिया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह