लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः तीन फुट बर्फ के बीच अब मच्छेल से घुसने की कोशिश की आतंकियों ने, बीएसएफ जवानों ने गोलीबारी कर भगाया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 23, 2020 15:41 IST

कुपवाड़ा जिले के मच्छेल सेक्टर में एलओसी के पास रात को संदिग्ध गतिविधियों की आशंका के बाद सेना और सीमा सुरक्षा बल ने फायरिंग की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एलओसी के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं गईं थीं, जिसके बाद जवानों ने फायरिंग की।

Open in App
ठळक मुद्देबर्फबारी के बीच आतंकियों को इस ओर धकेलने का प्रयास वहीं से किया जहां बीएसएफ तैनात है।सेना के एक अधिकारी और एक बीएसएफ जवान समेत चार जवान शहीद हो गए थे।घुसपैठ का प्रयास था या फिर कोई ओर था, इसकी पुष्टि करने के लिए अभी तक सर्च आप्रेशन नहीं चलाया जा सका है।

जम्मूः पाकिस्तानी सेना अपने जहां लांचिंग पैडों पर रुके पड़े आतंकियों को इस ओर धकेलने को कितनी उतावली है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कल रात को उसने मच्छेल सेक्टर में तीन फुट की बर्फबारी के बीच आतंकियों को इस ओर धकेलने का प्रयास वहीं से किया जहां बीएसएफ तैनात है।

हालांकि बीएसएफ जवानों ने गोलीबारी कर उन्हें भगा दिया। कुपवाड़ा जिले के मच्छेल सेक्टर में एलओसी के पास रात को संदिग्ध गतिविधियों की आशंका के बाद सेना और सीमा सुरक्षा बल ने फायरिंग की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एलओसी के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं गईं थीं, जिसके बाद जवानों ने फायरिंग की।

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक आर मुथुकृष्णन ने बताया कि जवानों की फायरिंग के बाद दूसरी ओर से भी फायरिंग की गई, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण तलाशी अभियान नहीं चलाया जा सका। हालांकि जल्द से जल्द तलाशी शुरू की जाएगी। जानकारी के लिए आठ नवंबर को इसी सेक्टर में ही सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। हालांकि आप्रेशन में सेना के एक अधिकारी और एक बीएसएफ जवान समेत चार जवान शहीद हो गए थे।

सीमा पर यह घुसपैठ का प्रयास था या फिर कोई ओर था, इसकी पुष्टि करने के लिए अभी तक सर्च आप्रेशन नहीं चलाया जा सका है। बर्फबारी अभी भी हो रही है और इलाके में तीन फीट से अधिक बर्फ पड़ चुकी है। बर्फबारी थमने के बाद ही सर्च आपरेशन शुरू किया जाएगा।

एसएसपी कुपवाड़ा श्रीराम अंबकार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्ट पर तैनात बीएसएफ की 169 बटालियन के सतरी ने एलओसी के नजदीक हलचल होती देखी। उस समय बर्फबारी हो रही थी। उन्हें लगा कि बर्फबारी का फायदा उठाकर आतंकी घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जिस जगह हलचल हो रही थी, उस ओर गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

दरअसल कश्मीर घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई है। आतंकियों ने भी भारतीय सीमा में घुसपैठ के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं रात से हो रही बर्फबारी सर्च आप्रेशन में बाधा डाल रही है। घुसपैठियो वहां से भाग निकले थे। घुसपैठ के इस प्रयास की पुष्टि करने के लिए सेना अभी तक इलाके में सर्च आप्रेशन नहीं चला पाई है। अभी भी बर्फबारी हो रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बलगृह मंत्रालयआतंकवादीमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे