लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: शोपियां मुठभेड़ में आतंकी ढेर, पुलवामा में नाका पार्टी पर हमला, जवान शहीद और सीआरपीएफ जवान घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 2, 2022 16:52 IST

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपिंगलाना में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए।सीआरपीएफ का जवान का इलाज अस्पताल में जारी है। शोपियां में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराने में सफलता हासिल की है।

जम्मूः कश्मीर में दो आतंकी घटनाओं में एक आतंकी मारा गया है जबकि पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने बताया कि पुलवामा में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि एक सीआरपीएफ का जवान घायल हुआ है।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलवामा के पिंगलाना में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए।

इस हमले में एक पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुए। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें पुलिस के जवान को बचाया नहीं जा सका है। वहीं, सीआरपीएफ का जवान का इलाज अस्पताल में जारी है। दूसरी ओर शोपियां में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराने में सफलता हासिल की है।

मारे गए आतंकी से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। रविवार सुबह शोपियां के बास्कुचन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेरा। दोनों ओर से फायरिंग हुई ओर काफी योजनाबद्ध तरीके से आतंकी को ढेर करने में मदद मिली।

कश्मीर के एडीजीपी ने बताया कि शोपियां के बास्कुचन इलाके में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के आतंकी को मार गिराया है। उसकी पहचान नसीर अहमद बट निवासी नवपोरा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एके राइफल सहित हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। मारा गया आतंकी गई आतंकी वारदातों में शामिल हो चुका था।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी