लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर, 24 घंटे में 11 का खात्मा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 27, 2020 10:28 IST

सुरक्षाबलों ने काजीगुंड में सोमवार को तीन आतंकी को ढेर कर दिया था जबकि एक आतंकी के घिरे होने की सूचना है। कल रात को भी काजीगुंड में ही चार आतंकियों को मार गिराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में कुलगाम के काजीगुंड में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार सुबह से जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं।सैन्य कार्रवाई में 24 घंटों के भीतर दक्षिण कश्‍मीर में 11 आतंकियों को खात्मा हो चुका है। अप्रैल में मारे जाने वाले आतंकियों की संख्‍या बढ़ कर 29 हो गई है।

जम्मू। कश्मीर में कुलगाम के काजीगुंड में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार सुबह से जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। जबकि एक आतंकी अभी भी घिरे होने की सूचना है। कल रात को भी काजीगुंड में ही चार आतंकियों को मार गिराया गया था। फिलहाल इसके प्रति जानकारी नहीं है कि आज जिस गुट से 19 आरआर की मुठभेड़ चल रही है वह रात वाला ही गुट है या दूसरा है। सैन्य कार्रवाई में 24 घंटों के भीतर दक्षिण कश्‍मीर में 11 आतंकियों को खात्मा हो चुका है। अप्रैल में मारे जाने वाले आतंकियों की संख्‍या बढ़ कर 29 हो गई है।

सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। कुलगाम के लोअरमुंडा इलाके में आतंकियों को घेर लिया गया था। दोनों ओर से रूक-रूककर फायरिंग चल रही है। सुरक्षाबलों के पास तीन आतंकियों के छिपे होने का इनपुट था। इसके बाद आज सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तभी आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी तो एक जवाबी कार्रवाई में मारा गया। कुछ ही देर बाद दो और आतंकी मारे गए।

इससे पहले कुलगाम जिले में ही सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली थी। मुठभेड़ में चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। कुलगाम जिले के गुदुर इलाके में रविवार रात को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था। वहीं, एक मेजर घायल हो गए थे।

पिछले करीब 24 घंटे के भीतर दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 11 आतंकी मार गिराए। अगर बात करें अप्रैल महीने की तो जवान 29 आतंकियों को मार गिराने में सफल रहे हैं। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ों में 24 घंटों में 11 आतंकी ढेर किए गए हैं।

टॅग्स :कश्मीर मुठभेड़जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव