लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में कई जगहों पर पत्थरबाजी की घटनाएं, घाटी में अघोषित कर्फ्यू दूसरे दिन भी जारी

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 6, 2019 16:25 IST

जम्मू शहर व उसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दूसरे दिन भी पुलिस प्रशासन द्वारा लगाई गई पाबंदियां जारी रही। पुराने शहर की हरेक गली के बाहर सुरक्षा कर्मियों ने तारबंदी कर लोगों की आवाजाही को पूर्ण रूप से रोक लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशहर के प्रत्येक चौक चौराहों में आमर्ड पुलिस के अलावा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है।इस बीच कश्मीर में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया है।

दो दिनों के बाद भी कश्मीर पूरी तरह से देश-दुनिया से कटा हुआ है। संचार साधनों के साथ साथ टीवी चैनल, अखबार इत्यादि से कश्मीरी महरूम हैं। कश्मीर वादी में लाखों सैनिकों के साथ लगाया गया अघोषित कर्फ्यू दूसरे दिन भी जारी रहा था। जम्मू जिले में भी ऐसा ही था जहां धारा 144 के नाम पर कर्फ्यू जैसी पाबंदियां थोपी गई थीं। इस बीच डोडा, किश्तवाड़, तथा पुंछ में कर्फ्यू लगाए जाने की खबरें हैं। जबकि श्रीनगर में आज कई स्थानों पर पत्थरबाजी भी हुई।

जम्मू शहर व उसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दूसरे दिन भी पुलिस प्रशासन द्वारा लगाई गई पाबंदियां जारी रही। पुराने शहर की हरेक गली के बाहर सुरक्षा कर्मियों ने तारबंदी कर लोगों की आवाजाही को पूर्ण रूप से रोक लिया है। बिना ठोस कारण के किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

शहर के प्रत्येक चौक चौराहों में आमर्ड पुलिस के अलावा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है। हालांकि चिनाव वैली से मिले समाचारों के  मुताबिक, कई जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। जबकि वदी कश्मीर में लगाए गए अघोषित कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी गई। दावा किया जा रहा है कि कश्मीर में एक सप्ताह में पोने दो लाख के करीब जवान तैनात हुए हैं।

इन शहरों में हुई पत्थरबाजी

इस बीच कश्मीर में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार मंगलावर को राजधानी श्रीनगर के कुछ क्षेत्रों में कुछ कश्मीरी प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की है। खबरों के अनुसार ये पत्थरबाजी श्रीनगर शहर में अलग-अलग 9 स्थानों पर हुई। ज्ञात जानकारियों के अनुसार श्रीनगर के जिन क्षेत्रों में ये पत्थरबाजी की वारदातें पेश आई हैं वे हैं हाजी बाग कैंप, सोम्यार मंदिर, इस्लामिया कॉलेज, छोटा बाजार आदि। जबकि कुछेक अन्य इलाकों में लोगों के सड़कों पर उतर आने और पाबंदियों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किए गए।

गौरतलब है की कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के निर्णय लेने के पहले से ही सेना ने व्यापक तैयारी कर ली थी जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर से कोई बढ़ी घटना सामने नहीं आ रही है। एहतियात के तौर पर कल रात जम्मू कश्मीर के कई नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया था ताकि वे शांति भंग ना कर पाएं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे