लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: तीन महीने बाद कश्मीर में रेल सेवाएं बहाल, घाटी में सड़कों पर मिनी बसें भी आईं नजर

By भाषा | Updated: November 12, 2019 14:15 IST

Open in App
ठळक मुद्देतीन महीने बाद कश्मीर में रेल सेवाएं बहाल कर दी गई। निजी वाहन भी बिना रुकावट सड़कों पर चल रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान खत्म किए जाने के करीब तीन महीने बाद कश्मीर में रेल सेवाएं मंगलवार को बहाल कर दी गई। बतवारा-बटमालू मार्ग के बीच कई मार्गों पर मिनी बसें भी चलती नजर आईं जबकि अंतरजिला कैब और ऑटो रिक्शा भी घाटी में अन्य स्थानों पर सड़कों पर नजर आए।

निजी वाहन भी बिना रुकावट सड़कों पर चल रहे हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बारामुला और श्रीनगर के बीच आज सुबह रेल सेवा बहाल कर दी गई। उन्होंने कहा कि बारामुला और श्रीनगर के बीच केवल दो ही बार चलेगी क्योंकि सुरक्षा कारणों के चलते रेलवे ने केवल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच ही चलाने की अनुमति दी है।

रेलवे ने सोमवार को इस मार्ग पर ‘ट्रायल रन’ किया था। अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-बनिहाल के बीच ट्रेन सेवाएं कुछ दिन बाद सुरक्षा जांच और ‘ट्रायल रन’ करके शुरू की जाएंगी। केन्द्र सरकार के पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान खत्म करने के बाद से ही ट्रेन सेवाएं निलंबित थीं।

सरकार की घोषणा से कुछ घंटे पहले इन्हें निलंबित कर दिया गया था। केन्द्र सरकार के इस फैसले के बाद से ही यहां बंद जारी है, जिसे मंगलवार को 100 दिन हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सुबह केवल कुछ घंटों के लिए बाजार खुले और दिन में राज्य से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए इन्हें बंद कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि उपद्रवियों और आतंकवादियों द्वारा दुकानदारों और व्यपारियों को डराकर दुकानें बंद कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शहर के गोनी खान बाजारा और काका सराय इलाकों में ग्रेनेड हमले भी किए, जो दर्शाता है कि बंद रखने की लगातार कोशिश की जा रही है। गत पांच अगस्त से ही प्री-पsड फोन और सभी इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं