लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पंचायत उपचुनावों के लिए पहली अधिसूचना जारी, अनुच्छेद 370 को खत्म होने के बाद क्षेत्र में पहला चुनाव

By भाषा | Updated: February 15, 2020 22:25 IST

कश्मीर घाटी के 10 जिलों में फैले 24 ब्लॉक और जम्मू डिवीजन के छह जिलों के 53 ब्लॉकों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद क्षेत्र में यह पहली बड़ी चुनावी प्रक्रिया होगी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने आठ चरणों में होने वाले पंचायत उपचुनावों के लिए शनिवार को पहली अधिसूचना जारी कर दी।उपचुनावों में 12,650 सरपंचों और पंचों को चुना जाना है। प्रवक्ता ने कहा कि अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने आठ चरणों में होने वाले पंचायत उपचुनावों के लिए शनिवार को पहली अधिसूचना जारी कर दी। एक अधिकारिक प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उपचुनावों में 12,650 सरपंचों और पंचों को चुना जाना है। प्रवक्ता ने कहा कि अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी है। 24 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 26 फरवरी तक नाम वापस लिये जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में पांच मार्च को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे के बीच मतदान होगा। प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव संपन्न कराने की अंतिम तिथि 26 मार्च तय की गई है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी के 10 जिलों में फैले 24 ब्लॉक और जम्मू डिवीजन के छह जिलों के 53 ब्लॉकों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद क्षेत्र में यह पहली बड़ी चुनावी प्रक्रिया होगी।

जम्मू-कश्मीर में पिछला पंचायत चुनाव नवंबर-दिसंबर, 2018 में हुआ था। कई निर्वाचित प्रतिनिधियों के निधन और कई के इस्तीफे से पदों के रिक्त होने के कारण ये उपचुनाव कराए जा रहे हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरलोकमत हिंदी समाचारधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह