लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अखनूर सेक्टर में LoC पर पाक की भीषण गोलाबारी, भारतीय जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाब

By सुरेश डुग्गर | Updated: September 6, 2019 20:49 IST

सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुई गोलाबारी अभी भी रूक-रूक जारी है। हालांकि बीच में पाक सैनिकों ने चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार तथा तोपखानों से गोले भी दागे।

Open in App

पाक सेना द्वारा अखनूर सेक्टर में एलओसी से सटे केरी बटल और पल्लांवाला इलाके में सुबह से ही भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की जा रही है जो समाचार भिजवाए जाने तक जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय जवान भी पाक सैनिकों की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुई गोलाबारी अभी भी रूक-रूक जारी है। हालांकि बीच में पाक सैनिकों ने चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार तथा तोपखानों से गोले भी दागे। सैन्य सूत्रों के अनुसार अभी तक हो रही गोलाबारी में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

अधिकारियों के बकौल, अनुच्छेद 370 हटाने और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। उस कश्मीर में बनाए गए लांचिंग पैड में मौजूद आतंकवादियों को भारतीय सीमा में दाखिल कराने की फिराक में है। जम्मू कश्मीर की शांति भंग करने के लिए वह इस गोलाबारी की आड़ में इन आतंकियों को किसी भी तरह भारतीय सीमा में दाखिल कराना चाहता है। भारतीय जवानों का ध्यान भटकाने और उन्हें उकसाने के लिए पाकिस्तानी सैनिक आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं।

आज सुबह जब पाकिस्तान की ओर से केरी बटल और पल्लांवाला में गोलाबारी शुरू की तो सीमा सटे से इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। लोग अपने घरों में छिप गए। अभी भी दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला जारी है। सेना ने रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। सनद रहे कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पहली सितंबर को पुंछ में एलओसी पर भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की कई चौकियां ध्वस्त कर दी। इसमें कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी सूचना है।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)सीजफायरपाकिस्तानभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया