LOC पर तनावः पाक सेना ने गोलाबारी की और मिसाइल दागे, आर्मी ने दिया करारा जवाब, दुश्मन को भारी नुकसान, pak के कई जवान ढेर!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 20, 2020 16:23 IST2020-08-20T16:05:26+5:302020-08-20T16:23:10+5:30

जवाबी कार्रवाई में इस ओर से भी होने वाला मिसाइलों का इस्तेमाल उसे जबरदस्त क्षति पहुंचा रहा है। अखनूर सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में पाक सेना ने आतंकियों को इस ओर धकेलने की मंशा से गोलाबारी ओर मिसाइलें दागने के बावजूद मुंह की खाई है।

Jammu and Kashmir Pakistan violated ceasefire Tension LOC Pak army missiles Army gives a befitting reply | LOC पर तनावः पाक सेना ने गोलाबारी की और मिसाइल दागे, आर्मी ने दिया करारा जवाब, दुश्मन को भारी नुकसान, pak के कई जवान ढेर!

सैन्य सूत्रों के अनुसार कड़ी जवाबी कार्रवाई से सीमा पार पाकिस्तान के सैनिकों का मनोबल गिरा हुआ है। (file photo)

Highlightsकार्रवाई में केरी बट्ल के सामने पाकिस्तान की ओल्ड काकड़ी व न्यू काकड़ी पोस्टों पर उसके कई सैनिक मारे गए और घायल हो गए।संख्या की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। जानकारी के लिए इस समय भारतीय सेना का हौसला बुलंद है।आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए एलओसी पार आतंकियों के कुछ लांचिंग पैड भी हैं।

जम्मूः पाकिस्तान से सटी 814 किमी लंबी एलओसी के विभिन्न सेक्टरों में पाक सेना युद्ध के समान परिस्थितियों को पैदा किए हुए है। गोलों की बरसात के बीच अब उसने कई सेक्टरों में छोटे मिसाइलों का इस्तेमाल भी खुल कर करना आरंभ किया है।

यह बात अलग है कि जवाबी कार्रवाई में इस ओर से भी होने वाला मिसाइलों का इस्तेमाल उसे जबरदस्त क्षति पहुंचा रहा है। अखनूर सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में पाक सेना ने आतंकियों को इस ओर धकेलने की मंशा से गोलाबारी ओर मिसाइलें दागने के बावजूद मुंह की खाई है।

जवाबी कार्रवाई में केरी बट्ल के सामने पाकिस्तान की ओल्ड काकड़ी व न्यू काकड़ी पोस्टों पर उसके कई सैनिक मारे गए और घायल हो गए। संख्या की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। जानकारी के लिए इस समय भारतीय सेना का हौसला बुलंद है।

ऐसे में उसकी सटीक गोलाबारी व मिसाइलों के हमले से पाकी चौकियों को नुकसान पहुंचा है। इनमें आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए एलओसी पार आतंकियों के कुछ लांचिंग पैड भी हैं। इसी का बदला लेने के लिए पाक सेना ने बुधवार को भी गोलाबारी की और आज भी मिसाइल दागे। इस दौरान भारतीय सेना के 3 जवान घायल हो गए व सेना की दो खच्चरें भी इस गोलाबारी में मारी गई।

इस गोलाबारी का भी करार जवाब दिया गया जिससे दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा है। सैन्य सूत्रों के अनुसार कड़ी जवाबी कार्रवाई से सीमा पार पाकिस्तान के सैनिकों का मनोबल गिरा हुआ है। ऐसे में उसके सैनिक बड़ी हिम्मत जुटाने के बाद गोलाबारी करते हैं।

सेना के पीआरओ डिफेंस जम्मू लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनंद का कहना है कि पाकिस्तान एलओसी के हालात बिगाड़ने की मंशा से गोलाबारी करता है। उसके मंसूबों को नाकाम बनाने के लिए सेना की ओर से हर संभव कार्रवाई की जा रही है।

वहीं आज पाकिस्तान की ओर से दागे गए 52 एमएम मोर्टार के गोले केरी, बट्टल, बलडोह गांवों में खेतों में गिरने से लोगों में दहशत का माहौल है। खेतों से कुछ ही दूरी पर लोगों के घर हैं। ऐसे में जब पाकिस्तान गोलाबारी की रेंज बढ़ाकर 82 एमएम के मोर्टार दागता है तो लोगो के घर भी इस गोलाबारी की रेंज में आ जाते हैं।

Web Title: Jammu and Kashmir Pakistan violated ceasefire Tension LOC Pak army missiles Army gives a befitting reply

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे