लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः मां को भी नहीं मिली महबूबा मुफ्ती से मिलने की अनुमति, 5 अगस्त से हैं नजरबंद!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 28, 2019 07:53 IST

महबूबा मुफ्ती समेत कश्मीर के कई बड़े नेता पांच अगस्त से नजरबंद किए गए हैं। उन्हें अलग-अलग गेस्ट हाउस में कड़े पहरे पर रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुलशन ने अपनी बेटी से मिलने के लिए कुछ मिनट की ही इजाजत मांगी थी लेकिन प्रशासन ने मना कर दिया।महबूबा मुफ्ती समेत कश्मीर के कई बड़े नेता पांच अगस्त से नजरबंद किए गए हैं।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती से मिलने के लिए उनकी मां गुलशन मुफ्ती को भी अनुमति नहीं दी गई। गुलशन ने अपनी बेटी से मिलने के लिए कुछ मिनट की ही इजाजत मांगी थी लेकिन प्रशासन ने मना कर दिया।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक महबूबा मुफ्ती की बेटी सना इल्तिजा ने बताया, 'हमने जम्मू कश्मीर पुलिस से एक छोटी मुलाकात की दरख्वास्त की थी। हमने यहां तक कहा कि वो तलाशी भी ले सकते हैं। 21 दिन हो गए नेताओं की गिरफ्तारी को। मां-बेटी को मिलने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही? इससे जमीनी हालात पर क्या असर पड़ेगा?'

महबूबा मुफ्ती समेत कश्मीर के कई बड़े नेता पांच अगस्त से नजरबंद किए गए हैं। उन्हें अलग-अलग गेस्ट हाउस में कड़े पहरे पर रखा गया है। पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को समाप्त करने और प्रदेश को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने का प्रस्ताव लाया गया था। तब से घाटी में हालात तनावपूर्ण हैं।

महबूबा मुफ्ती की बेटी ने अमित शाह के नाम लिखा था खुला खत

महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने 16 अगस्त को एक खुले पत्र में कहा था कि विशेष राज्य का दर्जा हटाए जाने के बाद से कश्मीर अंधकार की गिरफ्त में है और उन्हें लगता है कि कश्मीरियों की सुरक्षा को खतरा है। कथित रूप से इल्तिजा की ओर से लिखे गए एक खुले पत्र में कहा गया कि कानून का पालन करने वाली नागरिक होने के बावजूद उन्हें हिरासत में रखा गया और वह उम्मीद करती हैं कि अपने मौलिक अधिकार के बारे में सवाल उठाने पर उन्हें दंडित नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर अंधकार की गिरफ्त में है और मुझे आवाज उठाने वालों समेत यहां के लोगों की सुरक्षा को लेकर डर है। हम कश्मीरी पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को एकतरफा तरीके से निरस्त किए जाने के बाद से निराश हैं।’’ इल्तिजा ने कहा कि उनकी मां महबूबा समेत कई अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को उसी दिन हिरासत में ले लिया गया और ‘‘पंगु बनाने वाला कर्फ्यू को लगे 10 लंबे पीड़ादायक दिन’’ हो चुके हैं। 

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित पत्र में कहा, ‘‘सभी तरह के संचार साधनों को बंद किए जाने के कारण घाटी में भय का वातावरण है जिसके कारण पूरी आबादी असहाय हो गई है। आज जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, कश्मीर जानवरों की तरह कैद हैं और उन्हें उनके मौलिक मानवाधिकारों से वंचित रखा गया है।’’ उन्होंने अपने पत्र में कहा कि वह इस पत्र को डाक के जरिए नहीं भेज सकती क्योंकि कश्मीर घाटी में डाक सेवा बंद है।

समाचार एजेंसी पीटीई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्तीधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया