लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद-370 हटाए जाने के 101वें दिन भी इंटरनेट सेवाएं निलंबित, जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: November 13, 2019 17:21 IST

जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा केंद्र सरकार द्वारा पांच अगस्त रद्द करने और राज्य को दो हिस्सों में बांटने की घोषणा के बाद राज्य में सभी संचार साधनों- लैंडलाइन फोन, मोबाइल फोन सेवाएं और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में निलंबित इंटरनेट सेवाएं बुध‍वार को 101वें दिन भी पूरी तरह बंद रहीं। इंटरनेट सेवाएं बहाल करने की बढ़ती मांग के बावजूद अधिकारियों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के कई प्रावधानों को रद्द करने के बाद से कश्मीर में निलंबित इंटरनेट सेवाएं बुध‍वार को 101वें दिन भी पूरी तरह बंद रहीं। इसके चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंटरनेट सेवाएं बहाल करने की बढ़ती मांग के बावजूद अधिकारियों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

खासतौर से पत्रकारों द्वारा इंटरनेट सेवाओं की मांग की जा रही है। मीडियाकर्मियों ने इंटरनेट सेवाओं को तत्काल बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को एक विरोध मार्च भी निकाला। जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा केंद्र सरकार द्वारा पांच अगस्त रद्द करने और राज्य को दो हिस्सों में बांटने की घोषणा के बाद राज्य में सभी संचार साधनों- लैंडलाइन फोन, मोबाइल फोन सेवाएं और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं।

कश्मीर घाटी में हालांकि लैंडलाइन और पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, लेकिन प्रीपेड मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाएं अभी भी रद्द हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी आशंका है कि निहित स्वार्थ के चलते कुछ तत्व घाटी में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने के लिए इंटरनेट सेवाओं का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं के बहाल करने के बारे में उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा। केंद्र द्वारा पांच अगस्त को लिए गए निर्णय के बाद से ही कश्मीर घाटी में अघोषित बंदी है, जिससे घाटी में सामान्य जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में बाजार अब नए ढंग से खुल रहे हैं। दुकानें सुबह जल्दी खुलती हैं और दोपहर तक बंद हो जाती हैं। इस तरह दुकानदार अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को भी ऐसा ही देखने को मिला। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों और आतंकवादियों ने व्यापारियों को धमकी देकर दुकानें बंद करा रखी हैं। अधिकारियों ने बताया कि शहर के व्यस्त गोनी खान बाजार और काका सराय इलाकों में हाल में दो ग्रेनेड हमले करके आतंकवादियों ने दुकानदारों को भयभीत किया है। उनके मुताबिक शहर में सार्वजनिक परिवहन अब धीमे-धीमे सामान्य होने लगा है क्योंकि अब मिनी-बस सड़कों पर चलने लगी हैं। जिले के बीच चलने वाली कैब और आटो-रिक्शा भी चल रहे हैं। कश्मीर में सभी प्रमुख अलगाववादी नेताओं को ऐतिहातन हिरासत में लिया गया है। जबकि दो पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत मुख्यधारा के नेताओं को नजरबंद किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया