लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बयान, जम्मू-कश्मीर की हालत 'कन्सन्ट्रेशन कैंप' की तरह हो गई है

By भाषा | Updated: August 8, 2019 17:02 IST

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के कई प्रावधान हटाए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के कदम मद्देनजर इन दिनों राज्य के कई इलाकों में ऐहतियातन भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है तथा संचार सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में टेलीफोन, मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने के बाद वहां की हालत ‘कन्सन्ट्रेशन कैंप’ की तरह हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की घोषणा कर दी। 

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में टेलीफोन, मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने के बाद वहां की हालत ‘कन्सन्ट्रेशन कैंप’ की तरह हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने लोकसभा में यह कहा था कि प्रधानमंत्री ने लाल किले से बोला था कि कश्मीर को गोली से नहीं, गले लगाकर आगे ले जाएंगे, लेकिन कश्मीर की हालत कन्सन्ट्रेशन कैंप की तरह हो गई है। टेलीफोन, मोबाइल और इंटरनेट सब बंद हैं।’’चौधरी ने कहा, ‘‘अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। ऐसा कभी नहीं हुआ कि अमरनाथ यात्रा रोकी गई हो। हमारे सुरक्षा बल इतनी बड़ी संख्या में मौजूद हैं तो फिर श्रद्धालु क्यों नहीं जा सकते? यह सब क्यों रहा रहा है? ऐसा लगता है कि हम भारत जैसे शक्तिशाली देश के खिलाफ सवाल पूछने का मौका दे रहे हैं।’’दरअसल, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के कई प्रावधान हटाए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के कदम मद्देनजर इन दिनों राज्य के कई इलाकों में ऐहतियातन भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है तथा संचार सेवाओं को बंद कर दिया गया है।गौरतलब है कि संसद ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने संबंधी अनुच्छेद 370 के कई प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव वाले संकल्प और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की घोषणा कर दी। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह