लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा- अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन में मुस्लिमों की अहम भूमिका

By भाषा | Updated: July 1, 2019 05:43 IST

जम्मू कश्मीर: राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने ‘‘यात्रा की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और हम उसकी देखरेख कर रहे हैं। यद्यपि पुलिस या सेना यात्रा का संचालन नहीं करती। कई वर्षों से अमरनाथ यात्रा का आयोजन कश्मीर के लोगों, विशेष तौर पर हमारे मुस्लिम भाइयों द्वारा किया जा रहा है। यात्रा उनके सहयोग से होती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गत वर्षों के दौरान अमरनाथ यात्रा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने में स्थानीय मुस्लिमों की भूमिका की रविवार को प्रशंसा की और उम्मीद जतायी कि तीर्थयात्रा इस वर्ष भी सफल रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम सभी साथ मिलकर काम करे, वह सफल होगी।’’ दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित भगवान शिव की पवित्र गुफा के लिए 46 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा सोमवार से शुरू होगी और 15 अगस्त को समाप्त होगी।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गत वर्षों के दौरान अमरनाथ यात्रा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने में स्थानीय मुस्लिमों की भूमिका की रविवार को प्रशंसा की और उम्मीद जतायी कि तीर्थयात्रा इस वर्ष भी सफल रहेगी। मलिक ने कहा कि सरकार वार्षिक तीर्थयात्रा के सुरक्षा पहलू देखती है, जबकि इसका आयोजन स्थानीयों के सहयोग से होता है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यात्रा की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और हम उसकी देखरेख कर रहे हैं। यद्यपि पुलिस या सेना यात्रा का संचालन नहीं करती। कई वर्षों से अमरनाथ यात्रा का आयोजन कश्मीर के लोगों, विशेष तौर पर हमारे मुस्लिम भाइयों द्वारा किया जा रहा है। यात्रा उनके सहयोग से होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम सभी साथ मिलकर काम करे, वह सफल होगी।’’ दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित भगवान शिव की पवित्र गुफा के लिए 46 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा सोमवार से शुरू होगी और 15 अगस्त को समाप्त होगी।

यह पूछे जाने पर कि अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद क्या केंद्र की कश्मीर नीति में बदलाव दिखेगा, मलिक ने कहा कि उन्हें अभी तक कुछ वैसा नहीं दिखा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अभी तक कुछ वैसा नहीं दिखा है लेकिन अमित शाह का नेतृत्व बहुत सफल नेतृत्व है और उन्होंने जो भी कार्य हाथ में लिया है वह उसमें सफल रहे हैं।’’

इससे पहले राज्यपाल ने जहांगीर चौक...रामबाग फ्लाईओवर के जहांगीर चौक से अलोची बाग हिस्से का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर से शहर में यातायात सुगम होगा। 

टॅग्स :सत्यपाल मलिकजम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां