गिरीश चंद्र मुर्मू जम्मू-कश्मीर, माथुर लद्दाख के नए उपराज्यपाल, राज्यपाल मलिक होंगे गोवा के गवर्नर 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 25, 2019 20:47 IST2019-10-25T20:09:16+5:302019-10-25T20:47:11+5:30

केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर से पहले उलटफेर किया। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का नया राज्यपाल बनाया है।

Jammu and Kashmir Governor Malik will be the Governor of Goa, Girish Chandra Murmu is the new Lieutenant Governor of J.K. | गिरीश चंद्र मुर्मू जम्मू-कश्मीर, माथुर लद्दाख के नए उपराज्यपाल, राज्यपाल मलिक होंगे गोवा के गवर्नर 

सत्यपाल मलिक

Highlightsअभी मृदला सिंहा गोवा की राज्यपाल थीं। गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

आईएएस अधिकारियों गिरीश चंद्र मुर्मू और आर के माथुर को क्रमश: जम्मू कश्मीर और लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। यह जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।

मुर्मू जहां गुजरात काडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं और केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के तौर पर कार्यरत हैं, वहीं माथुर 1977 बैच के अधिकारी हैं और वह रक्षा सचिव के तौर पर कार्य कर चुके हैं और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) हैं। दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आ जाएंगे।

मोदी सरकार ने गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त कर दिये थे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जम्मू कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। जम्मू कश्मीर के पूर्व वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया। 

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को गुजरात काडर के आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल, जबकि आर के माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया।

यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र ने गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के साथ ही राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था।

हर कर्मचारी 31 अक्टूबर से केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सरकारी कर्मचारी बन जाएंगे। केन्द्र सरकार ने पांच अगस्त को संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त कर दिया था और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था। आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया।

इस बीच केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का नया राज्यपाल बनाया है। अभी तक सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे। मलिक को मृदला सिंहा की जगह नया राज्यपाल बनाया गया है। गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

धारा 370 हटाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए जम्मू और कश्मीर को लेफ्टिनेंट गवर्नर मिल गया है। व्यय सचिव जीसी मुर्मू राज्य के लेफ्टिनेंट गवर्नर होंगे। वह 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।फिलहाल वह वित्त विभाग में व्यय सचिव हैं।

पीएस श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 

Web Title: Jammu and Kashmir Governor Malik will be the Governor of Goa, Girish Chandra Murmu is the new Lieutenant Governor of J.K.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे