लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने दिया इस्तीफा, नेशनल कांफ्रेंस या पीडीपी कर सकते हैं गठबंधन, कहा- हमारा भाजपा से कोई रिश्ता नहीं और मैं अल्लाह की कसम खाता हूं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2022 21:32 IST

Jammu and Kashmir: कांग्रेस वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने कहा कि आजाद नीत पार्टी का भाजपा से कोई संबंध नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके रिश्ते निजी हैं न कि राजनीतिक।

Open in App
ठळक मुद्दे हमारा भाजपा से कोई रिश्ता नहीं है और मैं अल्लाह की कसम खाता हूं।हम धर्मनिरपेक्ष हैं और किसी भी तरह से गैर-धर्मनिरपेक्ष पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं रख सकते हैं।जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य था और संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत उसकी विशेष स्थिति थी।

श्रीनगरः कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई को रविवार को एक और झटका लगा जब उसके वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने पार्टी छोड़ दी और गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाले मोर्चे में शामिल हो गए। हालांकि, मोहिउद्दीन ने साफ किया कि आजाद के नेतृत्व वाला समूह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ कोई समझौता नहीं करेगा लेकिन नेशनल कांफ्रेंस या पीडीपी के साथ गठबंधन करेगा।

 

मोहिउद्दीन ने यहां प्रेस वार्ता में बताया, “ आज, मैंने कांग्रेस अध्यक्ष और महासचिव और अन्य को पत्र लिख कर कहा कि मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित उन सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं जो मेरे पास थे।” उन्होंने कहा कि वह आजाद के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होंगे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि आजाद नीत पार्टी का भाजपा से कोई संबंध नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके रिश्ते निजी हैं न कि राजनीतिक। मोहिउद्दीन ने कहा, “ आजाद के मोदी के साथ संबंध का मतलब यह नहीं है कि वे राजनीतिक संबंध हैं... कुछ लोगों का आरोप है कि उनके भाजपा के साथ कुछ रिश्ते हैं। व्यक्तिगत संबंध और राजनीतिक संबंध हमेशा अलग होते हैं।

वे दो बार संसदीय कार्य मंत्री रहे और उस समय विपक्ष के साथ उनके अच्छे संबंध थे।” उन्होंने कहा, “ मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारा भाजपा से कोई रिश्ता नहीं है और मैं अल्लाह की कसम खाता हूं। हम धर्मनिरपेक्ष हैं और किसी भी तरह से गैर-धर्मनिरपेक्ष पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं रख सकते हैं।”

उरी के पूर्व विधायक ने कहा कि अगर चुनाव के बाद गठबंधन की जरूरत पड़ी तो वे नेशनल कॉन्फ्रेंस या पीडीपी के साथ गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके घोषणापत्र में चार अगस्त 2019 की स्थिति को बहाल करने का जिक्र होगा जब जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य था और संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत उसकी विशेष स्थिति थी।

मोहिउद्दीन ने कहा कि कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख नेता आजाद के साथ आ चुके हैं और जो कांग्रेसी नेता अन्य दलों में शामिल हुए थे, वे भी उनके साथ आ जाएंगे। उन्होंने कहा, “ अब यहां कांग्रेस पार्टी में कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस अब दो या तीन सीट ही जीत सकती है।” 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगुलाम नबी आजादसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह