लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

By सुरेश डुग्गर | Updated: May 28, 2019 15:51 IST

जिला अनंतनाग में कोकरनाग के साथ सटे काचवान इलाके में सुबह आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी लेते हुए जवान जब आगे बढ़ रहे थे तो एक जगह छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी।

Open in App

सुरक्षाबलों ने अपने आतंकरोधी अभियान को जारी रखते हुए दक्षिण कश्मीर के काचवान, अनंतनाग में मंगलवार को दो आतंकियों को एक भीषण मुठभेड़ में मार गिराया। फिलहाल, मारे गए आतंकियों के जिंदा बचे साथियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। दूसरी ओर हंडवाड़ा में आतंकियों ने अपने एक पूर्व साथी की हत्या कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जिला अनंतनाग में कोकरनाग के साथ सटे काचवान इलाके में सुबह आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी लेते हुए जवान जब आगे बढ़ रहे थे तो एक जगह छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस बीच, जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। इसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में अपरान्ह ढाई बजे के करीब सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।

दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के लंगेट (हंडवाड़ा) में आतंकियों ने अपने ही एक पुराने साथी को सुरक्षाबलों का मुखबिर होने के संदेह पर उसके घर के बाहर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल, किसी आतंकी संगठन ने इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने वारदात के बाद भाग निकले आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे लंगेट के पास स्थित बाबगुंड गांव में अब्दुल मजीद शाह अपने घर के बाहर खड़ा था। अचानक वहां आतंकी आए और उन्होंने उसे नजदीक से गोली मार दी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव