लाइव न्यूज़ :

वैष्णो देवी भवन पर तीन कोरोना मामले आने के बाद 16 अगस्त से यात्रा शुरू होने पर संशय

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 12, 2020 15:46 IST

श्राइन बोर्ड परेशान हो गया है। कारण स्पष्ट है। अनलाक 3 के तहत 16 अगस्त से वैष्णो देवी की यात्रा भी आरंभ होने जा रही है और ऐसे में भवन पर संक्रमितों का मिलना खतरे से कम नहीं माना जा रहा।

Open in App
ठळक मुद्देवैष्णो देवी भवन पर एक निजी सुरक्षा एजेंसी के 65 साल के सुरक्षाधिकारी के साथ ही श्राइन बोर्ड के दो कर्मी भी कल कोरोना संक्रमित पाए गए।हालांकि बोर्ड अधिकारी कहते हैं कि तीन संक्रमितों के संपर्कों की तलाश की जा रही है ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके। जानकारी के मुताबिक, इन तीनों के अधिकतर संपर्क बोर्ड कर्मचारी ही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पांच महीनों से यात्रा मार्ग पर कोई तीर्थ यात्री नहीं गया है सिवाय बोर्ड कर्मचारियों के।

जम्मूः पहले ही ढेरों शर्तों के अंबार के कारण वैष्णो देवी की यात्रा के शुरू होने पर संकट के बादल मंडरा रहे थे कि अब वैष्णो देवी भवन पर तीन कोरोना पाजिटिव मामले सामने आने से हड़कम्प मच गया है। इस कारण अब 16 अगस्त से यात्रा के शुरू होने पर संशय पैदा होने लगा है।

वैष्णो देवी भवन पर एक निजी सुरक्षा एजेंसी के 65 साल के सुरक्षाधिकारी के साथ ही श्राइन बोर्ड के दो कर्मी भी कल कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद श्राइन बोर्ड परेशान हो गया है। कारण स्पष्ट है। अनलाक 3 के तहत 16 अगस्त से वैष्णो देवी की यात्रा भी आरंभ होने जा रही है और ऐसे में भवन पर संक्रमितों का मिलना खतरे से कम नहीं माना जा रहा।

हालांकि बोर्ड अधिकारी कहते हैं कि तीन संक्रमितों के संपर्कों की तलाश की जा रही है ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके। जबकि एक जानकारी के मुताबिक, इन तीनों के अधिकतर संपर्क बोर्ड कर्मचारी ही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पांच महीनों से यात्रा मार्ग पर कोई तीर्थ यात्री नहीं गया है सिवाय बोर्ड कर्मचारियों के।

ऐसे में 16 अगस्त को आरंभ होने वाली यात्रा कितनी सुरक्षित होगी कोई नहीं जानता। प्रशासन ने 5000 लोगों को प्रतिदिन यात्रा की अनुमति प्रदान की है। इनमें 500 प्रदेश के बाहर से भी आ सकते हैं। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन आसन नहीं हैं। शर्तों का ढेर है। कोरोना टेस्ट भी करवाना पड़ेगा और भवन पर किसी को रात को रूकने की इजाजत नहीं होगी।

पर अब जबकि भवन पर कोरोना मरीज पाए गए हैं, श्राइन बोर्ड को पूरे यात्रा मार्ग को एक बार फिर सैनिटाइज करने की कवायद छेड़नी पड़ी है। सरकारी आदेश के मुताबिक वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उन श्रद्धालुओं को ही यात्रा करने की अनुमति होगी, जिसका कोविड टेस्ट नेगेटिव होगा।

श्रद्धालुओं को कंबल या चादरें ले जाने की इजाजत नहीं होगी। उन्हें दर्शन के बाद भवन में रहने की अनुमति भी नहीं होगी। जम्मू कश्मीर के रेड जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक टेस्ट कराना होगा। यात्रा मार्ग पर भी टेस्ट की सुविधा होगा। रेंडम टेस्ट होंगे। इतना जरूर था कि भवन पर कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद दर्शन के इच्छुक लोगों में भय का माहौल जरूर बना हुआ था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोविड-19 इंडियावैष्णो देवी मंदिरगृह मंत्रालयमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया