लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी ढेर, कमांडर नसीर चदरू भी मारा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 10:42 IST

जिला पुलिस द्वारा दी गई विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान अनंतनाग के पाजलपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सभी तीनों स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया गया। शवों की पहचान की जा रही हैं। शवों को शीघ्र की उनके परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से संचार सेवाएं बंद थी।जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से सोमवार को पाकिस्तान समर्थक संगठन हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली है। अनंतनाग के बाहरी इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। तीनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन ग्रुप से जुड़े हुए थे। एएनआई के अनुसार हिजबुल कमांडर नसीर चदरू के भी मारे जाने की खबर है।

इससे पहले सोमवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी और एक बाग के मालिक से मारपीट की। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शरीफ खान के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि घाटी में फलों से भरे ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से हताश होकर आतंकवादियों ने शीरमाल गांव में यह हमला किया। यह घटना तब हुई जब कश्मीर में 72 दिन के प्रतिबंध के बाद पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं बहाल हुई।

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से संचार सेवाएं बंद थी। पुलिस ने कहा, ‘‘सोमवार की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।’’ उन्होंने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक के पाकिस्तानी होने का संदेह है। 

गांदरबल से दो आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से सोमवार को पाकिस्तान समर्थक संगठन हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि एक विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर दो आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उनकी शिनाख्त चांदी खटाना और वाजिद अली खटाना के तौर पर हुई है। दोनों जंडीवाड़ा राजौरी के रहने वाले हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०भारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन