लाइव न्यूज़ :

अनंतनागः टाप कमांडर समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर, मुठभेड़स्थल पर विस्फोट से चार नागरिक जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 25, 2020 15:58 IST

आतंकवादियों के मौजूद न होने की पुष्टि होने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को खाली कर दिया है। मारे गए आतंकवादियों के शवों को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद भी बरामद हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में अभी तक लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं।आतंकवादियों की पहचान जाहिर करते हुए बताया कि एक आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था जिसका नाम अबू रेहान था।आदिल 14 अगस्त को नौगाम में दो पुलिसकर्मियों पर हमले में भी शामिल था।

जम्मूः अनंतनाग के बिजबेहड़ा के सिरहामा गांव में वीरवार शाम से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में अभी तक लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मारे गए आतंकवादियों में एक टॉप कमांडर भी शामिल है तो पिछले तीन सालों से घाटी में सक्रिय था। इलाके में और आतंकवादियों के मौजूद न होने की पुष्टि होने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को खाली कर दिया है। मारे गए आतंकवादियों के शवों को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद भी बरामद हुआ है।

आइजीपी कश्मीर ने सिरहामा में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के दोनों आतंकवादियों की पहचान जाहिर करते हुए बताया कि एक आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था जिसका नाम अबू रेहान था। वह मार्च 2019 से घाटी में सक्रिय था। दूसरा आतंकी आदिल भट लश्कर का कमांडर था। आदिल 14 अगस्त को नौगाम में दो पुलिसकर्मियों पर हमले में भी शामिल था।

इस बीच मुठभेड़ स्थल पर फैले मकान के मलवे के साथ छेड़खानी करते समय हुए विस्फोट में चार युवक भी घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने जैसे ही क्षतिग्रस्त मकान से लश्कर-ए-तैयबा के मारे गए दोनों आतंकवादियों के शवों को निकाला, उसी समय कुछ स्थानीय युवक मलवे में सामान ढूंढने के लिए वहां पहुंच गए।

इस दौरान मलवे में विस्फोट हुआ और चार युवक उसकी चपेट में आ गए। उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवकों की पहचान इरफान अहमद, मोहम्मद यासीन रादर, शाहिद यूसुफ और मुदासिर अहमद मगरे के तौर पर हुई है।बताया जा रहा है कि दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें श्रीनगर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है जबकि अन्य दो का इलाज बिजबेहाड़ा उप जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने भी चार युवकों के घायल होने की पुष्टि की है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरटेरर फंडिंगआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेनागृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया