लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर पर पकड़ी गई 36 किलो हेरोइन, तीन घुसपैठिए भी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 6, 2022 12:41 IST

एलओसी के उड़ी इलाके से शनिवार को दो लोगों को पकड़ा गया था। इनके कब्जे से 9 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। वहीं, रविवार सुबह सांबा में 36 किलो हेरोइन बरामद की गई है।

Open in App

जम्मू: आतंकवाद को जारी रखने की खातिर पाकिस्तान अब नारको टेररिज्म बढ़ाने की कवायद में लगा नजर आ रहा है। हालांकि, भारतीय सुरक्षाबल उसके इरादों को नेस्तनाबूद करते जा रहे हैं।  सुरक्षाबलों ने रविवार को सांबा जिला में स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर भारतीय क्षेत्र में आ रहे तीन घुसपैठियों को ढेर कर दिया। 

इनके कब्जे से 36 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इससे पहले शनिवार को भी एलओसी के उड़ी इलाके से दो लोगों को पकड़ा गया था जिनके कब्जे से 9 किलो हेरोइन बरामद की गई थी।

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के पाकिस्तानी सीमा पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल के मुस्तैद जवानों ने कुछ हलचल देखी। इस दौरान जब नाइट विजन दूरबीन से देखा गया तो पाया कि पाकिस्तान की ओर से तीन घुसपैठिए भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में हैं। तीनों ने जैसे ही भारतीय सीमा में प्रवेश किया तो उनको आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। 

तीनों ने इसे अनसुना कर झाड़ियों में छिपते हुए पाकिस्तानी सीमा की ओर भागने का प्रयास किया। सतर्क सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें वहीं ढेर कर दिया। उनके कब्जे से हथियार व मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। मारे गए तीनों घुसपैठियों की पहचान की जा रही है।

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एस. पी. एस. संधू ने बताया कि जवानों ने तड़के करीब ढाई बजे तस्करों की गतिविधियों को देखा। इसके बाद गोलीबारी में घुसपैठिए मारे गए। घटनास्थल से 36 पैकेट ड्रग्स बरामद किया गया है, जिनमें हेरोइन होने का संदेह है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव