जम्मू कश्मीरः शोपियां में बिहार के रहने वाले 3 मजदूरों को आतंकियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

By अनिल शर्मा | Published: July 14, 2023 10:31 AM2023-07-14T10:31:38+5:302023-07-14T11:26:27+5:30

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक मजदूर ने बताया कि यह लोग (आतंकी) करीब रात 7:45 बजे कमरे में आए और तीन बिहार के मजदूरों पर गोली चलाई। हमने किसी तरह उनको अस्पताल लेकर गए। उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है।

Jammu and Kashmir 3 laborers Bihar shot dead by terrorists in Shopia condition critical | जम्मू कश्मीरः शोपियां में बिहार के रहने वाले 3 मजदूरों को आतंकियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

तस्वीरः ANI

Highlightsतीनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक बार फिर लक्षित हमले किए गए। आतंकवादियों ने गुरुवार यहां तीन बिहारी श्रमिकों को गोली मार दी। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि शोपियां में आतंकियों ने तीन बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए। मजदूरों की पहचान अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव के रूप में हुई है जो बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले हैं।

एक मजदूर के मुताबिक आतंकवादी गुरुवार रात करीब 7:45 बजे मजदूरों के कमरे में दाखिल हुए और तीन लोगों पर गोलियां चला दी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक मजदूर ने बताया कि यह लोग (आतंकी) करीब रात 7:45 बजे कमरे में आए और तीन बिहार के मजदूरों पर गोली चलाई। हमने किसी तरह उनको अस्पताल लेकर गए। उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है।

मजदूर ने आगे कहा कि (ऐसी घटनाओं से) डर सा बना रहता कि कैसे कमाएंगे। हम डर की वजह से काम पर भी नहीं जा रहे। इसके बाद क्या करेंगे? सब लोग अपने घर चले जाएंगे। हम लोगों ने किसका क्या बिगाड़ा है कि हमारे साथ ऐसा हो रहा है।

फिलहाल तीनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है और हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

Web Title: Jammu and Kashmir 3 laborers Bihar shot dead by terrorists in Shopia condition critical

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे