लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः 16 दिन में 13 मुठभेड़, 36 की मौत, 9 सैनिक और 10 नागरिक शामिल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 17, 2021 16:20 IST

आंकड़ों के मुताबिक, कुल 36 मौतें कश्मीर 16 दिनों के भीतर देख चुका है। इनमें वे तीन जवान भी शामिल हैं जिन्होंने अपने आपको गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देतीन नागरिकों को मौत के घाट उतारा गया तो पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। कश्मीर में नागरिकों को मारने और सेना के जवानों को शहीद करने का सिलसिला नहीं रुक पाया।

जम्मूः अभी तक अक्तूबर का महीना कश्मीर के लिए खूनी साबित हो रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर के 16 दिनों में कश्मीर 13 मुठभेड़ों को देख चुका है, जिसमें 14 आतंकी मारे गए तो एक ही मुठभेड़ में सेना को अपने 9 जवान खोने पड़े हैं।

 

हालांकि 10 नागरिक भी इस अवधि में मारे जा चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक, कुल 36 मौतें कश्मीर 16 दिनों के भीतर देख चुका है। इनमें वे तीन जवान भी शामिल हैं जिन्होंने अपने आपको गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों को अधिकारी नहीं जान पाए थे।

औसतन इस महीने का कोई भी दिन ऐसा नहीं था जब कश्मीर में इंसान का खून न बहा हो। चाहे वे नागरिक थे, सैनिक थे या फिर आतंकी। पर सबसे ज्यादा मौतें 11 अक्तूबर कोई हुई थीं जब 2 आतंकी ढेर हुए थे तो 5 सैनिक शहीद। इसी तरह से 16 अक्तूबर भी खूनी रहा जब 2 जवान, 2 नागरिक और 2 आतंकी मारे गए।

इन 16 दिनों में 5 दिनों के दौरान कोई मौत तो नहीं हुई पर आतंकियों से मुठभेड़, हथगोलों के हमले और नागरिकों पर गोलियां बरसा उन्हें जख्मी करने का सिलसिला नहीं थमा था। इतना जरूर था कि इस अवधि में आतंकियों ने 6 अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों तथा 9 जवानों को मौत के घाट उतार सभी के पांव तले से जमीं खिसका दी थी।

हालांकि 5 अक्तूबर को डेढ़ घंटों के अंतराल में तीन नागरिकों को मौत के घाट उतारा गया तो पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पर बावजूद इसके कश्मीर में नागरिकों को मारने और सेना के जवानों को शहीद करने का सिलसिला नहीं रुक पाया, जिसमें सबसे बड़ी चिंता की बात यह थी कि आतंकियों ने हाई अलर्ट के बावजूद कई टारगेट किलिंगों को अंजाम देकर यह जरूर दर्शाया था कि वे जब चाहे ओर जहां चाहे मार की सकते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन