लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: हिरासत में रखे गए नेताओं की पुलिस ने ली तलाशी, बरामद किए 11 मोबाइल फोन

By भाषा | Updated: November 24, 2019 17:31 IST

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को रद्द करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के पांच अगस्त के केंद्र के फैसले के बाद से करीब तीन दर्जन नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिरासत में रखे गये मुख्यधारा के कई नेताओं के पास से 11 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं हॉस्टल को उप-कारागार में तब्दील कर दिया गया है।

 श्रीनगर में एमएलए हॉस्टल में हिरासत में रखे गये मुख्यधारा के कई नेताओं के पास से 11 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेल नियमावली के मुताबिक शनिवार शाम तलाशी अभियान चलाया गया।

दरअसल, इस बारे में खुफिया सूचना थी कि एमएलए हॉस्टल में रखे गये लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस हॉस्टल को उप-कारागार में तब्दील कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘तलाश अभियान के दौरान एमएलए हॉस्टल से 11 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।’’

उन्होंने बताया कि इस बारे में जांच जारी है कि ये मोबाइल फोन वहां कैसे पहुंच गये। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को रद्द करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के पांच अगस्त के केंद्र के फैसले के बाद से करीब तीन दर्जन नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

इन नेताओं को यहां एम ए रोड के पास एमएलए हॉस्टल में रखा गया है। इन नेताओं को पिछले हफ्ते सेंटूर होटल से यहां लाया गया है क्योंकि कश्मीर घाटी में सर्दियां बढ़ने के चलते वहां सुविधाओं की कमी हो गई थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया